पादप एवं जंतु कोशिका में अंतर (Difference between plant cells and animal cells)
जिस प्रकार कोई भी छोटा या बड़ा मकान असंख्य ईंटों व पत्थरों से बना होता है, उसी प्रकार प्रत्येक जीव का शरीर भी एक या अनेक सूक्ष्म इकाइयों से निर्मित होता है प्रत्येक जीवधारी के शरीर की निर्माण कार्य एवं कार्यात्मक इकाई को विज्ञान की भाषा में कोशिका (Cell) कहते हैंकोशिका की खोज रॉबर्ट हुक ने 1665 मैं एक बारिक परिच्छेद का स्वनिर्मित सूक्ष्म दर्शी से अध्ययन करते हुए की उसने काग मृत कोशिकाओं में देखा
पादप कोशिका (Plant Cell)
- कोशिका झिल्ली (Cell membrane) के बहार सैलूलोज की मृत कोशिका भित्ति होती है।
- इनमें बड़ी केंद्रीय रिक्तिका पाई जाती है।
- लवक (Plastids) पाए जाते हैं, जिनके कई प्रकार हो सकते हैं, जैसे क्लोरोप्लास्ट, क्रोमोप्लास्ट, ल्यूकोप्लास्ट व अन्य। (कवकों व प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में लवक अनुपस्थित होते हैं)
- कुछ से शैवालों एवं कवकों (Fungus) को छोड़कर अन्य में तारककाय नहीं पाया जाता है।
- पादप कोशिका में तारककाय (Centrosome) अनुपस्थित होते हैं।
- जीवद्रव्य (Protoplasm) में उपस्थित प्रोटीन से तर्कूतंतु बनते हैं।
- जीवद्रव्य (Protoplasm) तंतु या प्लाज्मोडेस्मेटा पाए जाते हैं
- पादप कोशिका में स्फीरोसोम उपस्थित होते हैं।
- इनमें संचित भोजन स्टार्च (Mad) होता है।
- कोशिका विभाजन (Cell division) के दौरान पुत्री कोशिकाओं के बीच कोशिका पट्ट का निर्माण केंद्र से किनारे की ओर होता है।
जंतु कोशिका (Animal cell)
- कोशिका भित्ति (Cell wall) नहीं होती है।
- इसमें रिक्तिकाऐं छोटी-छोटी अथवा अनुपस्थिति होती है।
- लवक (Plastids) अनुपस्थित होते हैं।
- सामान्यतः दो तारक केन्द्रों वाला तारककाय (Centrosome) पाया जाता है।
- तारक केंद्र तारकतंतुओं का निर्माण करते हैं।
- पादप कोशिका में तारककाय (Centrosome) उपस्थित होते हैं।
- जीवद्रव्य (Protoplasm) तंतु या प्लाज्मोडेस्मेटा नहीं पाए जाते हैं।
- जन्तु कोशिका में स्फीरोसोम अनुपस्थित होते हैं। इ
- संचित भोजन ग्लाइकोजन और वसा (Fat) के रूप में होता है
- इसमें खांच द्वारा (Furrow) जीवद्रव्य दो भागों में बंटता है जो कि किनारे से केंद्र की तरफ बनता है।
Your answer is best
ReplyDeletePlease do not enter any spam link in the comments box.