add area

आईएनएस इम्फाल। INS imphal quiz

0

आईएनएस इंफाल क्या है?

INS IMPHAL का नाम द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इंफाल की लड़ाई में लड़ने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में रखा गया था. यह भारतीय नौसेना का पहला जहाज है जिसका नाम पूर्वोत्तर भारत के एक शहर के नाम पर रखा गया है.

INS imphal
Image by :- Wikipedia

आईएनएस इम्फाल विशेषताएं 


  1. हाल ही में स्वदेशी रूप से विकसित युद्धपोत आईएनएस इंफाल को मुंबई में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया ।
  2. आईएनएस इम्फाल का निर्माण मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) में किया गया है
  3. आईएनएस इंफाल, भारतीय नौसेना द्वारा विकसित और डिजाइन किए गए चार स्वदेशी 'विशाखापत्तनम' श्रेणी के विध्वंसकों में से तीसरा है ।
  4. विशाखापत्तनम श्रेणी के अन्य विध्वंसक युद्धपोत आईएनएस विशाखापत्तनम, आईएनएस मोरमुगाओ और सूरत हैं।
  5. विशाखापत्तनम श्रेणी के विध्वंसकों को P-15 ब्रावो या P-15B के रूप में वर्गीकृत किया गया है और ये P-15A कोलकाता श्रेणी के विध्वंसकों के उन्नत संस्करण हैं।
  6. आईएनएस इंफाल पहला युद्धपोत है जिसका नाम पूर्वोत्तर भारत के एक शहर - इंफाल (मणिपुर की राजधानी) के नाम पर रखा गया है।
  7. आईएनएस इंफाल को सबसे उन्नत स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक होने का अद्वितीय गौरव प्राप्त है। 
  8.  आईएनएस इंफाल (INS imphal ) का वजन 3,037 टन है जो अन्य हथियारों और ब्रह्मोस सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइलों से लैस होने पर 7,300 टन तक हो सकता है 
  9. INS IMPHAL  की लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 17.4 मीटर है। 
  10. 2- 4 गैस टरबाइन से चलने वाला यह पोत 30 नॉट की गति से आगे बढ़ सकता है। इसके अलावा एक साथ इस पर दो हेलिकॉप्टरों को तैनाती हो सकती है। 3- इसके अलावा यह न सिर्फ गाइडेड मिसाइलों को ध्वस्त कर सकता है बल्कि उन्हें चकमा भी दे सकता है। 
  11. भारतीय नौसेना के पास फिलहाल 140 युद्धपोत, 220 एयरक्राफ्ट हैं और 32 युद्धपोतों का अभी निर्माण चल रहा है। 4- आईएनएस इंफाल दुनिया के दूसरे देशों में निर्मित अपनी श्रेणी के युद्धपोतों को हर मामले में टक्कर देने में सक्षम है।  
  12. हिंद महासागर में चीन की बढ़ती घुसपैठ के बीच नया स्टील्थ गाइडेड मिसाइल से लैस INS इंफाल वॉरशिप भारतीय नौसेना में शामिल हो गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने INS इंफाल को मुंबई डॉकयार्ड में कमीशंड किया। यह वॉरशिप नौसेना की पश्चिमी कमान में शामिल होगा।

आईएनएस इम्फाल (INS IMPHAL FQAs )


1. आईएनएस इम्फाल किस श्रेणी का है?
Answer :- प्रोजेक्ट 15 ब्रावो विशाखापत्तनम क्लास
2. आईएनएस इंफाल को भारतीय नौसेना में कब शामिल किया गया था?
Answer:- आईएनएस इम्फाल को 26 दिसंबर, 2023 को शामिल किया गया था
3. प्रोजेक्ट 15ए क्या है?
Answer:- प्रोजेक्ट 15  " विशाखापत्तनम क्लास" (प्रोजेक्ट 15ए) भारतीय नौसेना के लिए निर्मित स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक का एक वर्ग है।
4. नेवी में INS का फुल फॉर्म क्या है?
Answer:- आईएनएस का पूरा नाम इंडियन नेवी शिप है।
5. भारत का पहला आईएनएस जहाज कौन सा है?
Answer:- विक्रांत नाम भारत के पहले विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत (1961) को श्रद्धांजलि है। विक्रांत का संस्कृत में अर्थ है "साहसी"। जहाज का आदर्श वाक्य, "जयेम सं युधिस्पृधः" (संस्कृत), का अर्थ है (I defeat those who fight against me ) " मैं उन लोगों को हराता हूं जो मेरे खिलाफ लड़ते हैं" (अंग्रेजी)।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Ads Area