add area

पंच गौरव योजना | Panch Gaurav Yojana

0
41 जिलों की पंच गौरव सूची

पंच गौरव योजना 2026

पंच गौरव योजना : जिला वार पंच गौरव सूची (राजस्थान) पंच गौरव योजना राजस्थान सरकार के आयोजना विभाग द्वारा 17 दिसम्बर 2024 को प्रारम्भ की गई एक महत्त्वपूर्ण पहल है।

इस योजना का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक जिले की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना तथा स्थानीय संसाधनों, पर्यटन, उद्योग, कृषि और खेलों को समग्र रूप से विकसित करना है।

इसके अंतर्गत प्रत्येक जिले से पाँच प्रमुख गौरव तत्वों का चयन किया गया है, जिन्हें 'पंच गौरव' कहा जाता है। इनमें एक उपज, एक वनस्पति प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल तथा एक खेल शामिल हैं। इन पाँचों क्षेत्रों के विकास के लिए क्रमशः कृषि विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग, पर्यटन विभाग और खेल विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय पंच गौरव समिति तथा प्रत्येक जिले में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पंच गौरव समिति का गठन किया गया है।साथ ही प्रत्येक जिले की सांस्कृतिक, प्राकृतिक एवं आर्थिक विशेषताओं को पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

पंच गौरव योजना : 41 जिलों की पंच गौरव सूची

क्र.सं.जिलाउपजवनस्पति प्रजातिउत्पादपर्यटन स्थलखेल
1अजमेरगुलाबनीमग्रेनाइट एवं मार्बलपुष्कर तीर्थकबड्डी
2अलवरप्याजअर्जुनऑटोमोबाइल पार्ट्ससरिस्का टाइगर रिजर्वकुश्ती
3बालोतराअनाररोहिड़ाटेक्सटाइलनाकोड़ा जैन मंदिरक्रिकेट
4बांसवाड़ाआमसागवानमार्बलत्रिपुरा सुंदरी मंदिरतीरंदाजी
5बारांलहसुनचिरौंजीलहसुन उत्पादरामगढ़ क्रेटरफुटबॉल
6बाड़मेरइसबगोलरोहिड़ाकशीदाकारीकिराडू मंदिरबास्केटबॉल
7ब्यावरगेहूंकरंजक्वार्ट्ज/फेल्डस्पारटोडगढ़ पहाड़ीहॉकी
8भरतपुरशहदकदंबकृषि आधारितकेवलादेव राष्ट्रीय उद्यानकुश्ती
9भीलवाड़ासंतराअर्जुनटेक्सटाइलमांडलगढ़ किलाबास्केटबॉल
10बीकानेरमोठरोहिड़ाबीकानेरी नमकीनकरणी माता मंदिरतीरंदाजी
11बूंदीचावलढोकसैंड स्टोनरामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्वकबड्डी
12चित्तौड़गढ़सीताफलबिल्व पत्रग्रेनाइट/मार्बलचित्तौड़गढ़ दुर्गकबड्डी
13चूरूग्वारपाठाखेजड़ीलकड़ी उत्पादसालासर बालाजीएथलेटिक्स
14दौसासौंफढाकपत्थर उत्पादमेहंदीपुर बालाजीफुटबॉल
15डीडवाना-कुचामनप्याजखेजड़ीमार्बल/ग्रेनाइटडीग महलबास्केटबॉल
16डीगसरसोंअर्जुनस्टोन आधारितडीग महलकुश्ती
17धौलपुरआलूकरंजस्टोन आधारितमचकुंडहॉकी
18डूंगरपुरआमसागवानमार्बलबेणेश्वर धामहॉकी
19हनुमानगढ़किन्नूशीशमकृषि आधारितगोगामेड़ी मंदिरहॉकी
20जयपुरआंवलालिसोड़ारत्नाभूषणआमेर दुर्गकबड्डी
21जैसलमेरखजूरजालयेलो स्टोनजैसलमेर दुर्गजिम्नास्टिक
22जालोरअनारजालग्रेनाइटसुंधा माता मंदिरबॉक्सिंग
23झालावाड़संतरासागवानकोटा स्टोनगागरोन दुर्गबास्केटबॉल
24झुंझुनूंसरसोंनीमलकड़ी हस्तशिल्पलोहागढ़ तीर्थबास्केटबॉल
25जोधपुरजीराजाललकड़ी फर्नीचरमेहरानगढ़ दुर्गजिम्नास्टिक
26करौलीतिलबरगदसैंड स्टोनकैला देवी मंदिरक्रिकेट
27खैरथल-तिजाराप्याजशीशमऑटोमोबाइल पार्ट्सतिजारा जैन मंदिरकुश्ती
28कोटाधनियाखैरकोटा डोरियाचंबल रिवर फ्रंटकुश्ती
29कोटपूतली-बहरोड़गाजरगुग्गुलऑटोमोबाइल पार्ट्सबैराठकुश्ती
30नागौरमूंगखेजड़ीपान मेथी/मसालामीरा बाई स्मारककबड्डी
31पालीमेहंदीनीमटेक्सटाइलरणकपुर जैन मंदिरबास्केटबॉल
32फलोदीजीराजालसोनामुखीखींचनएथलेटिक्स
33प्रतापगढ़कलौंजीतेन्दूआभूषणसीतामाता अभयारण्यतीरंदाजी
34राजसमंदसीताफलनीमग्रेनाइट/मार्बलकुंभलगढ़ किलाहॉकी
35सलूम्बरमक्कापलाशक्वार्ट्जजयसमंद झीलकबड्डी
36सवाई माधोपुरअमरूदनीममार्बलरणथंभौरफुटबॉल
37सीकरप्याजअरडूलकड़ी फर्नीचरखाटूश्याम जीबास्केटबॉल
38सिरोहीसौंफमहुआमार्बलदेलवाड़ा जैन मंदिरतीरंदाजी
39श्रीगंगानगरकिन्नूशीशमसरसों तेलबूढ़ा जोहड़एथलेटिक्स
40टोंकसरसोंअमरूदस्लेट स्टोनडिग्गी कल्याण जीएथलेटिक्स
41उदयपुरसीताफलमहुआमार्बल/ग्रेनाइटफतेहसागर झीलतैराकी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Ads Area