विज्ञान की शाखाएँ branches of science in hindi

विज्ञान की शाखाएं Science of Branches & Definition in Hindi

सम्पूर्ण विश्व विज्ञान के आविष्कारों एवं खोजों के कारण सुन्दर, सुव्यवस्थित तथा सहज प्रतीत होता हैं। अतः हम कह सकते हैं कि यह विज्ञान का युग हैं। वस्तुतः विज्ञान एक बहुमानवीय प्रयत्न है और मूलतः यह प्रकृति के नियमों तथा संसाधनों को उचित ढंग से समझने का साधन हैं।

विज्ञान का अर्थ (Meaning of Science)

ऋगवेद में विज्ञान शब्द का उल्लेख हैं। विज्ञान शब्द संस्कृत के विज्ञानम (वि + ज्ञा + ल्युट्) शब्द से बना है जिसका अर्थ है विशेष ज्ञान। जैसे वर्षा, यह परिणाम हैं, इसे अनुभव करना ज्ञान हैं। बादल बनने से वर्षा होने तक की प्रक्रिया का क्या व कैसे, के रूप में अध्ययन करना विशेष ज्ञान अर्थात् विज्ञान हैं।
अंग्रेजी का साइन्स शब्द लेटिन भाषा के सांइशिया शब्द से बना है, इसका अर्थ है जानना (to know) विज्ञान को निश्चित शब्दों द्वारा परिभाषित करना कठिन है परंतु अधिक मान्य परिभाषा इस प्रकार दे सकते है

विज्ञान की परिभाषा (Definition of Science)

प्रकृति के क्रमबद्ध अध्ययन से अर्जित एव प्रयोगों द्वारा प्रमाणित वर्गीकृत ज्ञान को विज्ञान कहते हैं।

विज्ञान के प्रमुख उद्देश्य ( Main Objective Of Science)

  1. प्रकृति की कार्यशैली को समझना एवं उसकी पूर्ण रूप से व्याख्या करना।
  2. प्रकृति के नियमों के अध्ययन को प्रयोगों द्वारा प्रमाणित कर जानकारी प्राप्त करना।
  3. आवश्यक प्रयोग एव प्रेक्षण लेना तथा उनके निष्कर्ष निकालकर उनका अनुप्रयोग कर प्रकृति पर नियंत्रण करना।
  4. प्रकृति में विद्यमान साधनों का समस्याओं के निराकरण में उपयोग कर मानवीय जीवन को सुखद तथा उत्कृष्ट बनाना।
  5. समाज में व्याप्त विभिन्न रीतियों एवं परम्पराओं के वैज्ञानिक कारणों को जानना।

विज्ञान की शाखाएँ (Branches of Science)

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विज्ञान हैं। अतः इन्हें वर्गीकृत करने का प्रयास किया गया ताकि अध्ययन सुविधाजनक हो सके मूलतः इसे प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं तकनीकी मे वर्गीकृत किया जा सकता हैं। परंतु वास्तविक विज्ञान का स्वरूप तो प्राकृतिक विज्ञान में दिखाई देता हैं।

भौतिकी विभाग 

 इसमें निर्जीव वस्तुओं का अध्ययन किया जाता है। 

रासायनिक विज्ञान

  इसमें पदार्थों की संरचनाओं परमाणु आयनों  अणुओं का अध्ययन किया जाता हैं।

भूगर्भिकी 

पृथ्वी से सम्बंधित ज्ञान ही भूविज्ञान कहलाता हैं। भूविज्ञान (Geology) जिसमें पृथ्वी के निर्माण करने वाली शैलों तथा उन प्रक्रिया का अध्ययन करते हैं।

ज्योतिष विज्ञान

 इसमें खगोलीय घटना और मानव जगत में व्यक्तित्व की घटनाओं या विवरणों के बीच संबंध हैं।

चिकित्सा विज्ञान

 इसमें रोग के निदान, उपचार और रोकथाम और उपचार द्वारा स्वास्थ्य को बनाए रखने और स्वास्थ्य अध्ययन किया जाता हैं।

वनस्पति विज्ञान

 इसमें पौधों का अध्ययन हैं 

प्राणी विज्ञान

 इसमें जानवरों का अध्ययन करते हैं। जानवरों की संरचना, परिस्थितिकी, कार्य और विकास का अध्ययन करते हैं।

भौतिक विज्ञान  प्राकृतिक विज्ञान की वह शाखा है जो निर्जीव प्रणालियों का अध्ययन करता हैं। 
विज्ञान का सरल अध्ययन करने के लिए इसे 100 से भी अधिक शाखाओं में विभाजित किया गया हैं वर्तमान युग में निम्नलिखित अत्याधुनिक शाखाओं का मानव कल्याण में विशेष योगदान हैं 
  1. आनुवंशिकी अभियांत्रिकी 
  2. कम्प्यूटर साइंस 
  3. सूचना तकनीकी 
  4. जैव तकनीकी 

वैज्ञानिक विधि (Scientific Method)

हमारे चारों ओर होने वाली घटनाओं को वैज्ञानिक ढंग से सोचना ही वैज्ञानिक विधि हैं। इसके निम्नांकित पद हैं।
  1. समस्या की पहचान करना 
  2. परिकल्पना बनाना 
  3. परीक्षण योग्य परिकल्पना बनाना 
  4. आँकड़े एकत्र करना 
  5. परिकल्पनाओं का परीक्षण करना 
  6. परिणाम निकालना 
  7. पुनः परीक्षण करना 
  8. सिद्धांत का सामान्यीकरण करना 

इस प्रकार प्रत्येक समस्या का ऐसा समाधान खोजना जिसको कोई भी व्यक्ति उन्हीं परिस्थितियों में पुनः परीक्षण कर सके।

फाइकोलॉजी (Phycology) शैवालों का अध्ययन

कवक विज्ञान (Mycology) कवकों का अध्ययन

सूक्ष्म जीव विज्ञान (Microbiology) सूक्ष्मजीवों का अध्ययन

जीवाणु विज्ञान (Bacteriology) जीवाणुओं का अध्ययन

ब्रायोलोजी (Bryology) ब्रायोफाइटा  का अध्ययन

पारिस्थितिकी (Ecology) जीवों का वातावरण के साथ सम्बन्धों का अध्ययन

टेरिडोलोजी (Pteridology) टेरिडोफाइड का अध्ययन

आवृतबीजीकी (Angiosperms) पुष्पीय पादपों का अध्ययन

आन्तरिकी या शारीर (Anatomy) जीवों की आन्तरिक संरचना का अध्ययन

कोशिश का विज्ञान (Cytology) कोशिकाओं का अध्ययन

वृक्षायुर्विज्ञान (Dendrochronology) वृक्षों की आयु का अध्ययन

आर्थिक वनस्पति विज्ञान (Economic botany) आर्थिक महत्व के पोधौ का अध्ययन

भ्रोणिकी युग्मक (Embryology) निर्माण, निषेचन व भ्रूण परिवर्धन का अध्ययन

आदिम वनस्पति विज्ञान (Ethnobotany) आदिवासियों द्वारा पादपों के उपयोग का अध्ययन

फ्लोरीकल्चर (Floriculture) सजावटी पुष्पों सम्बन्धी अध्ययन

आनुवंशिक अभियांत्रिकी (Genetic engineering) कृत्रिम जीनों का निर्माण व अन्य जीवों में स्थानान्तरण का अध्ययन 

आनुवंशिकी (Genetics)  आनुवंशिकी सम्बन्धी अध्ययन

आनुवंशिकता (Heredity) पैतृक लक्षणों का संतति में पहुंचने सम्बन्धी अध्ययन
शैकविज्ञान (Lichenology) लाइकेन्स का अध्ययन

सरोवर विज्ञान (Limnology) झीलों या शुद्ध पानी में उपस्थित जीवों का अध्ययन

आकारिकी (Morphology)  जीवों की आकारिकीय संरचना का अध्ययन

सूत्रकृमि विज्ञान (Nematology) सूत्रकृमियों का पादपों के साथ सम्बन्धों का अध्ययन

पुरावनस्पति विज्ञान (Palaeobotany) पादपों के जीवाश्मों का अध्ययन

परागकण विज्ञान, परागाणु विज्ञान (Palynology) परागकणों का अध्ययन

मृदा विज्ञान (Pedology) मृदा निर्माण, संरचना, अपक्षरण वह संरक्षण सम्बन्धी अध्ययन

पादप रोग विज्ञान (Plant pathology) पादप रोगों के लक्षण, कारण वह निदान सम्बन्धी अध्ययन

पादप कार्यिक (Plant physiology) पादप शरीर क्रियाओं या उपापचयी क्रिया का अध्ययन

फल विज्ञान (Pomology) फलों का अध्ययन

पादप वर्गिकी (Plant taxonomy) पादप वर्गीकरण का अध्ययन
विषाणु विज्ञान (Virology) विषाणुओं का अध्ययन

पादप भूगोल (Phytogeography) पौधों के भौगोलिक वितरण का अध्ययन

विकिरण जीवविज्ञान ( Radiation biology) विभिन्न विकिरणों का पादपों पर होने वाले प्रभावों का अध्ययन

सस्य विज्ञान (Agronomy) फसली पादपों का अध्ययन

जैवप्रौद्योगिकी (Biotechnology) प्रोटोप्लास्ट का पृथक्करण वह संवर्धन का अध्ययन

बागवानी (Horticulture) फल व उद्यानी पादपों का अध्ययन

फार्माकोग्नोसी (Pharmacognosy) पादप औषधियों की पहचान, पृथक्करण वह उपयोगी सम्बन्धी अध्ययन

पादप प्रजनन विज्ञान (Plant breeding) उपयोगी पादपों की किसलय सुधारने का अध्ययन

सिल्वीकल्चर (Silviculture)  वन के वृक्षों एवं उनके उत्पादों का अध्ययन

ऊतक संवर्धन (Tissue culture) कृत्रिम माध्यमों पर उतकों के संवर्धन का अध्ययन

जैव रसायन विज्ञान (Biochemistry)जीवों में उपस्थित 
रासायनिक घटकों तथा रासायनिक क्रियाओं का अध्ययन।

जैव सांख्यिकी (Biometrics) जैविक क्रियाओं तथा उनके परिणामों का गणित तथा सांख्यिकी द्वारा विश्लेषण।

जैव भौतिकी (Biophysics) भौतिकी सिद्धांतों व विधियों का जैविक समस्याओं के सम्बन्ध में अध्ययन।







Tags

Post a Comment

0 Comments