Lokpal bill in Indian | लोकपाल

लोकपाल

लोकपाल बिल (जन लोक पाल बिल) प्रथम लोकपाल, शपथ (Oath),कार्यकाल, गठन, सदस्यों वेतन भत्ते आदि के बारे में जानकारी दी गई।

लोकपाल क्या है?

उच्च सरकारी पदों पर  व्यक्तियों द्वारा किये जा रहे [भ्रष्टाचार] की शिकायतें सुनने एवं उस पर कार्यवाही करने के  लिए लोकपाल पद हैं।

लोकपाल का प्रतीक चिहन् और ध्येय वाक्य


भ्रष्टाचार रोधी संस्थान 'लोकपाल' का प्रतीक चिह्न (Logo) और ध्येय वाक्य (Moto) लॉन्च किया गया
ध्येय वाक्य "ईशोपनिषद' के एक श्लोक ' मां गृध: कस्यस्विद्धनम् ' जिसका अर्थ है- ' किसी के धन का लोभ न करो'

 देश के प्रथम लोकपाल

  • पिनाकी चंद्र घोष

लोकपाल को शपथ (Lokpal Oath)

  •  राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के द्वारा शपथ दिलाई गई।

लोकपाल एवं लोकायुक्त कानून(Lokpal and Lokayukta Law)

  • लोक सेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को देखने के लिए केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्तों की नियुक्ति करने वाला लोकपाल एवं लोकायुक्त कानून 2013 में पारित हुआ

लोकपाल गठन (Lokpal Build)

  • लोकपाल समिति में एक अध्यक्ष पद होगा।
  • लोकपाल में अध्यक्ष के अतिरिक्त अधिकतम 8 सदस्यों का प्रावधान है। इनमें से चार न्यायिक (Judicial) सदस्य होने चाहिए
  • लोकपाल के सदस्यों में 50 % अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जातियों, अल्पसंख्यक और महिलाएं होनी चाहिए

लोकपाल का कार्यकाल (Lokpal Tenure)

  • लोकपाल चयन होने के बाद अध्यक्ष कार्यकाल 5 वर्ष होगा।  या 70 साल की उम्र तक पद पर बने रह सकते हैं।
  • अन्य सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष होगा। या 70 साल की उम्र तक पद पर बने रह सकते हैं।

लोकपाल के वेतन और भत्ते (Lokpal Pay and allowances)

  • लोकपाल अध्यक्ष का वेतन और भत्ते (allowance) भारत के प्रधान न्यायाधीश के बराबर होंगे।
  • लोकपाल (Lokpal) सदस्यों को वेतन और भत्ते उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के बराबर  मिलेंगे

 लोकपाल के गैर न्यायिक सदस्य (Lokpal Non judicial member)

 लोकपाल के गैर न्यायिक सदस्य निम्नलिखित हैं।
  • BSF  की पूर्व पहली महिला प्रमुख अर्चना रामसुंदरम
  • महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य सचिव दिनेश कुमार जैन
  •  पूर्व आईआरएस अधिकारी महेंद्र सिंह
  •  पूर्व आईएएस अधिकारी इंद्रजीत प्रसाद गौतम

लोकपाल के न्यायिक सदस्य (Lokpal judicial member)

विभिन्न उच्च न्यायालयों के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों को लोकपाल (Lokpal) में न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
  •  न्यायमूर्ति दिलीप बी भोसले
  •  न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती
  •  न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी
  •  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश
  •  अजय कुमार त्रिपाठी

लोकपाल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

Q. लोकपाल प्रणाली को अपनाने वाला प्रथम देश कोनसा है?
  1. भारत
  2. स्वीडन ✓
  3. रूस
  4. अमेरिका

Q. भारत के प्रथम लोकपाल किसे बनाया गया है।

  1. पिनाकी चंद्र घोष   ✓
  2. मुकुल रोहतगी
  3.  रंजन गोगोई
  4.  के.के. वेणुगोपाल 
Q. भारत में लोकपाल बिल कब पारित हुआ
  1. 2018
  2. 2015
  3. 2013   ✓
  4. 2016
Q. लोकपाल चयन समिति के सदस्य नहीं हैं।
  1. राष्ट्रपति  ✓
  2. प्रधानमंत्री
  3. लोकसभा अध्यक्ष
  4. लोकसभा में विपक्ष के नेता
  5. मुख्य न्यायाधीश

Q. लोकायुक्त चयन समिति के सदस्य नहीं हैं।
  1. मुख्यमंत्री
  2. राज्यपाल  ✓
  3. सर्वोच्च न्यायाधीश
  4. विधानसभा अध्यक्ष
  5. विधानसभा विपक्ष का नेता
Q. भारत के प्रथम लोकपाल किस वर्ष नियुक्त किया गया
  1. 19 मार्च, 2018 ✓
  2. 19 मार्च, 2018
  3. 15 मार्च, 2019
  4. 15 मार्च, 2018

Q. लोकपाल (Lokpal) या लोकायुक्त का कार्यकाल कितने वर्ष होता है।
  1. 5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक  ✓  
  2. 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक
  3. 5 वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक
  4. 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक
Q.  लोकपाल में अधिकतम सदस्यों की संख्या कितनी होती है।
  1. 8  ✓
  2. 5
  3. 7
  4. 9

नोट - अध्यक्ष +सदस्यों = 9

Post a Comment

0 Comments