नेल्सन मंडेला की जीवनी Nelson Mandela biography in Hindi

 नेल्सन मंडेला की जीवनी Biography of Nelson Mandela in Hindi

पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को दक्षिण अफ्रीका का महात्मा गाँधी के नाम से जाना जाता है इन्होंने दक्षिण अफ्रीका की राजनीतिक सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन करने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने मानव सभ्यता के इतिहास में रंग के आधार पर व नस्ल के आधार पर मानव मे भेदभाव करती थी लेकिन नेल्सन मंडेला के नेतृत्व में सरकार द्वारा जातिय तथा रंगभेद को मिटाया

नेल्सन मंडेला का परिचय Nelson Mandela introduction 

जन्म -18 जुलाई,1918
जन्म स्थान -कुनु(दक्षिण अफ्रीका)
पिता - गादला हेनरी मण्डेला
माता - ग्रासा मिसेल/विनी मण्डेला /इविलिन मेस
पुत्र - मकाजिव/मकगाडो/थेम्बेकिले
पुत्री - जेनानी/ जिन्दजिस्वा
निधन- 5 दिसम्बर,2013
वर्ष 1994 के चुनाव में अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में नेल्सन मण्डेला ने चुनाव जीता और राष्ट्रपति बने। वर्ष 1999 तक वे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे

नेल्सन मण्डेला किताबें (Nelson Mandela book)

प्रमुख रचनाएँ

  • क्यूबा एण्ड अंगोला फाइटिंग फॉर अफ्रीकाज फ्रीडम ऑवर ओन  (2013)
  • नेल्सन मण्डेला ए बायोग्राफी (2012)
  • सेलेक्टेड स्पीचेज एण्ड राइटिंग नेल्सन मेडला (2010)
  •  बिल्डिंग ए न्यू साउथ अफ्रीका (2004)
  • नो इज वॉक टू फ्रीडम (2002)
  • नेल्सन मण्डेला: द स्ट्रगल इज माई लाइफ (1990)
  • हाउस फार वी स्लेव्स हैव कम (1991)
  • लॉन्ग वॉक टू फ्रीडम (1994)
  • द इलस्ट्रेटेड,लॉन्ग वॉक टू फ्रीडम (1996)
  • मण्डेला (1996
  • इन द वड्स ऑफ नेल्सन  मण्डेला (1997)

पुरस्कार एवं  सम्मान Awards 

  • सिमोन बोलिवर अवार्ड (1983)
  • 'भारत रत्न ' सम्मान (1990) भारत रत्न पाने वाले पहले विदेशी नागरिक थे 
  • निशाने इम्तियाज { पाकिस्तान}(1992)
  • नोबेल शांति पुरस्कार (1993)
  • इन्दिरा गाँधी सद्भावना पुरस्कार तथा यू थाण्ट शांति पुरस्कार (1987)
  • ऑर्डर ऑफ कनाडा (1998)
  • ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया तथा शांति पुरस्कार (2001)
  • अंतर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार (2001)
  • अमेरिका का सर्वोच्च सम्मान ' प्रेसिडेन्शियल मेडल ऑफ फ्रीडम'(2002)

सयुंक्त राष्ट्र महासभा ने नेल्सन मण्डेला के जन्मदिन को प्रत्येक वर्ष ' मण्डेला दिवस '(18 जुलाई) के रूप में मनाने की घोषणा  की।(2009)

मृत्यु (Death)

  •   दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति थे।
  •  नेल्सन मंडेला की मृत्यु 5 दिसम्बर 2013 को फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण हॉटन, जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका ) में स्थित अपने घर पर हुई।
  •  सर्वप्रथम राष्ट्रपति जेकब ज़ूमा ने  इनकी मृत्यु घोषणा की 

 "मै आजादी के साथ पैदा हुआ था।  अपनी माँ के घर के सामने  पगडण्डियों पर दौड़ते हुए मुझे लगता था कि मैं आजाद हूँ।अपने गाँव में पशुओं को चराते हुए मुझे  अपनी आज़ादी का एहसास होता था किन्तु यह आजादी एक छलावा थी और उससे संघर्ष करना ही हमारी नियति थी। "
     नेल्सन मण्डेला
Tags

Post a Comment

0 Comments