मिश्रण के प्रकार Type of Mixture - Shirswastudy

मिश्रण (Mixture) क्या हैं?

दो या दो से अधिक तत्वों एवं यौगिकों को अनिश्चित मात्रा मे मिलाने से बने पदार्थ को मिश्रण कहते हैं।
 इनमें अवयवों के मध्य कोई रासायनिक बंध (Chemical bond) नहीं होता हैं। अतः इन्हें आसान भौतिक विधियों द्वारा पृथक किया जा सकता हैं।
जैसे — वायु एक मिश्रण हैं जिसमें नाइट्रोजन, ऑक्सीजन(O), कार्बन डाई ऑक्साइड, जल आदि अवयव पाये जाते हैं।

मिश्रण (Mixture) को दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता हैं।

  1. समांगी मिश्रण (Homogeneous mixture)
  2. विषमांगी मिश्रण (Heterogeneous mixture)


  1. समांगी मिश्रण (Homogeneous mixture) ऐसा मिश्रण जिनमें सभी अवयव एक ही अवस्था एव प्रावस्था में होते हैं उसे समांगी मिश्रण कहते हैं। जैसे — वायु, विलयन आदि।
  2. विषमांगी मिश्रण (Heterogeneous mixture) ऐसा मिश्रण जिनमें सभी अवयव भिन्न-भिन्न अवस्था एवं प्रावस्था में होते हैं। उसे विषमांगी मिश्रण कहते हैं। जैसे — दूध, बादल, धुआँ आदि।
भौतिक और रासायनिक परिवर्तन 
जब भी एक द्रव्य भौतिक एवं रासायनिक गुणों को बदलता हैं, तो यह परिवर्तन कहलाता हैं। जैसे — रंग, गंध, अवस्था, प्रकृति, अणु सूत्र आदि। किसी भी प्रकार परिवर्तन होना एक क्रिया हैं।

ये परिवर्तन दो प्रकार के होते हैं।

  1. भौतिक परिवर्तन (Physical change)
  2. रासायनिक परिवर्तन (Chemical change)


  1. भौतिक परिवर्तन (Physical change) ऐसे परिवर्तन जिनमें पदार्थ के रासायनिक गुण समान रहते हैं परंतु भौतिक गुणों में परिवर्तन हो जाता हैं, इन्हें भौतिक परिवर्तन कहते है। जैसे — कागज का फटना , बर्फ को गर्म करने पर जल प्राप्त होता हैं, इसमें अवस्था ठोस से द्रव हो जाती हैं परंतु रासायनिक दृष्टि से दोनों समान है 
  2. रासायनिक परिवर्तन (Chemical change) ऐसे परिवर्तन जिनमें पदार्थ के रासायनिक गुणों में परिवर्तन हो जाता हैं अर्थात् परिवर्तन के द्वारा नये रासायनिक पदार्थ का निर्माण होता हैं, इन्हें रासायनिक परिवर्तन कहते हैं जैसे — कागज का जलना, कार्बन को ऑक्सीजन में जलाने पर कार्बन डाई ऑक्साइड प्राप्त हुई। यहाँ कार्बन ठोस अवस्था में एव ऑक्सीजन गैस अवस्था में हैं। प्राप्त कार्बन डाई ऑक्साइड गैस अवस्था में हैं। 
Tags

Post a Comment

0 Comments