कोशिका सिद्धांत क्या है? : What is Cell theory

कोशिका सिद्धांत (Cell theory ) क्या है?

कोशिका शब्द का उद्भव ग्रीक भाषा से हुआ कोशिश की खोज रॉबर्ट हुक ने की थी।

कोशिका सिद्धांत (Cell theory )

मेथियस जेकब श्लाइडेन (Mathious jacob Schleiden ) 1838 में एवं थियोडोर श्वान (Theidore Schwann ) 1839  में कोशिका सिद्धांत की अवधारणा के रूप में प्रस्तुत किया गया जिसके अनुसार “सभी संजीव सरलतम एक कोशिकीय जंतुओं से लेकर जटिल उच्च वर्ग के जंतु एवं पौधे कोशिकाओं एवं कोशिकाओं के उत्पादों द्वारा रचित होते हैं प्रत्येक कोशिका स्वतंत्र रूप से तथा संपूर्ण जंतु या पौधे में संयुक्त रूप से कार्य करने में सक्षम होती है

यह भी पढ़ें  माइटोकॉन्ड्रिया

आधुनिक कोशिका सिद्धांत (Modeen Cell theory )

  • प्रत्येक संजीव का शरीर एक या एक से अधिक कोशिकाओं से बना होता है अतः कोशिका संजीव की संरचनात्मक ( Structural ) इकाई है
  • सामान्यतः सभी कोशिकाएं एक समान होती है जो जीव द्रव्य के एक अंश से युक्त होती है इसमें एक केंद्रक होता है इसके चारों ओर पतली झिल्ली का आवरण होता है।
  • कोशिका भित्ति पादप कोशिकाओं में पाई जाती है लेकिन प्राणी कोशिका में नहीं पाई जाती है।
  • सभी कोशिकाओं का रासायनिक संगठन एवं उपापचयी क्रियाएं एक समान होती है अतः कोशिका सजीवों की क्रियात्मक इकाई है
  • कोशिकाएं ही शरीर की आनुवंशिक इकाइयां भी होती है क्योंकि इनमें आनुवंशिक पदार्थ उपस्थित रहता हैं।
  • कोशिकाएं पूर्व में विद्यमान ( Pre existing ) कोशिकाओं के विभाजन से ही उत्पन्न होती है

कोशिका सिद्धांत का महत्व ( Significance of Cell theory )

प्रत्येक जीव के द्वारा की जाने वाली क्रियाएं विभिन्न कोशिकाओं के द्वारा अथवा इनकी अन्योन्य क्रिया का परिणाम होती है। चूंकि कोशिकाएं अपनी पहली वाली कोशिश से नई कोशिकाओं से जन्म लेती है। अतः कोशिका जीवन आरंभ होने से क्रमबद्ध श्रृंखला प्रत्येक संजीव में विद्यमान होती है।
कॉलिकर (Kolliker ) ने बताया कि एक जीव की उत्पत्ति दो जनन कोशिका अर्थात अण्डाणु एवं शुक्राणु के संलयन से होती है।

कोशिका सिद्धांत के अपवाद ( Exception of Cell theory )

विभिन्न प्रकार के जीवाणु ( Bacteria ) एवं विषाणु ( Virus ) जो जीवों में रोगजनक होते हैं इसका अपवाद है।

Tags

Post a Comment

1 Comments

Please do not enter any spam link in the comments box.