कोशिका किसे कहते हैं? : परिभाषा, प्रकार | What is a cell?

कोशिका का परिचय ( Cell introduction )

कोशिका शब्द का उद्भव ग्रीक भाषा से हुआ है। रॉबर्ट हुक (Robert hook ) ने 1665 ई. में अत्यन्त सरल प्रकार के संयुक्त सूक्ष्मदर्शी ( Compound microscope ) द्वारा पेड़ की छाल अर्थात् कार्क ( Cork ) के टुकड़े के पतले काट का अध्ययन करके बताया कि अनेक सूक्ष्म कक्षों का बना होता है इन्हीं कक्षो को सेल (Cell ) या कोशिका नाम दिया।
प्रत्येक जीव का अस्तित्व कोशिका से ही है यह जीवन की संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई है। कोशिका किसी जीव की वह सुक्ष्मतम इकाई है जिसमें उस जीव विशिष्ट के सभी लक्षण पाए जाते हैं
ऐन्टॉन वान ल्यूवेनहाक ( Anton Von Leeuwenhock ) ने 1674 ई. में एक लेंस से बने अनेक सरल सूक्ष्मदर्शी बनायी जिसमें लाल रक्त कणिकाएं में केन्द्रक को भी देखा।

यह भी पढ़ें :- कोशिका सिद्धांत

कोशिका की परिभाषा (Definition of Cell )

"कोशिका सजीवों की क्रियात्मक एवं संरचनात्मक इकाई होती है यह जीव द्रव्य युक्त होती है जो कोशिका झिल्ली द्वारा घिरी रहती है जिसमें जीवन के किसी काल में एक या अधिक केंद्र पाए जाते हैं"

कोशिका के प्रकार ( Type of Cells )

कोशिकाओं में सुगठित केंद्रक की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति के आधार मानकर कोशिका दो प्रकार की होती है।

1. प्रोकैरियोटिक ( Prokaryotic )
2. यूकैरियोटिक ( Eukaryotic )

1. प्रोकैरियोटिक ( Prokaryotic ):- प्रौकैरियोटिक प्रकार की कोशिकाएं सरलतम प्रकार की कोशिकाएंं है। इनका आकार 0.1 से 0.25 
माइक्रोमीटर माप की होती है। कोशिका भित्ति अमीनो शर्कराओं एवं म्यूरेमिक अम्ल पेप्टीडोग्लाइकन से बनी होती है। इनमें केन्द्रक का अभाव होता है। रोइबोसोम्स में उपस्थित कोशिका द्रव्य 70S प्रकार का होता है। तारककाय अनुपस्थिति होता है। माइटोकॉन्ड्रिया अनुपस्थिति होता है

2. यूकैरियोटिक ( Eukaryotic ) :-  यूकैरियोटिक कोशिकाओं में केन्द्रक झिल्लीयुक्त पाया जाता है। वनस्पति कोशिकाओं में सल्यूलोज से बनी होती है। लेकिन जन्तु कोशिका में अनुपस्थित होती है। रोइबोसोम्स में उपस्थित कोशिका झिल्लियों में 80S प्रकार का होता है। तारककाय उपस्थिति होता है। माइटोकॉन्ड्रिया उपस्थिति होता है

Tags

Post a Comment

0 Comments