भूतकाल : Bootkaal । भूतकाल परिभाषा, उदाहरण वाक्य । Hindi Grammar

काल के प्रकार : उदाहरण

क्रिया के होने वाले समय को काल कहते हैं अर्थात् क्रिया के जिस रुप से कार्य संपन्न होने के समय का बोध हो उसे काल कहते हैं।

इस पोस्ट में भूतकाल के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।

काल के प्रकार

काल तीन प्रकार के होते हैं।

  1. भूतकाल (Present Tense)
  2. वर्तमान काल (Past Tense)
  3. भविष्य काल (Future Tense)

भूतकाल की परिभाषा (Bootkaal ki paribhasha)

क्रिया के जिस रुप से बीते हुए समय में कार्य होने का बोध हो उसे भूतकाल कहते हैं। अर्थात् क्रिया की समाप्ति

भूतकाल के भेद (Bootkaal ke parkar)

भूतकाल के छः भेद है।

  1. सामान्य भूतकाल (Simple past)
  2. आसन्न भूतकाल (Recent past)
  3. पूर्ण भूतकाल (Complete past)
  4. अपूर्व भूतकाल (Incomplete past)
  5. संदिग्ध भूतकाल ( Doubtful past)
  6. हेतुहेतुमद् भूतकाल (Conditional past)

1. सामान्य भूतकाल (Simple past):- क्रिया के जिस रुप से बीते हुए समय में कार्य पूरा होने के समय का विशेष ज्ञान में हो अर्थात क्रिया समाप्त हुए थोड़ी देर हुई है या अधिक समय इसमें ठीक समय का ज्ञान नहीं होता हैं।
जैसे 
  • कुसुम घर गयी।
  • आर्यन ने गाना गाया ।
  • रिंकु गया
  • भारत ने जंग जीती।
  • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाषण दिया।
  • अकबर ने पुस्तक पढ़ी।
2. आसन्न भूतकाल (Recent past) :- क्रिया के जिस रुप से कुछ समय पूर्व कार्य समाप्त होने का बोध हो या तुरंत समाप्त होने का का बोध हो उसे आसन्नभूतकाल कहते हैं।
नोट :- आ है, या है, ए है, ई है।
जैसे
  • कुसुम घर गयी है।
  • आर्यन ने गाना गाया है। 
  • मनीष अभी आया।
  • हमने निबंध लिखा है।
  • चांद अभी अभी निकला है।
  • नरेंद्र कोचिंग से आया है।
3. पूर्ण भूतकाल (Complete past) :- क्रिया के जिस रुप से बहुत समय पहले कार्य समाप्त होने का बोध हो उसे पूर्णभूतकाल कहते हैं
नोट:- पहचान क्रिया के साथ था, थी, या था, ए थे, ई थी, चुका था, आ था।
जैसे
  • कुसुम घर गयी थी।
  • आर्यन ने गाना गाया था।
  • भूपेंद्र सिरोही गया था।
  • श्वेता ने चाय बनाई थी।
  • बबीता ने आम खाये थे।
  • राखी कल फिल्म देखने गई थी।
  • श्री राम ने रावण को मारा था।
4. अपूर्व भूतकाल (Incomplete past) :- क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय में कार्य निरंतर होने का बोध हो, उसे अपूर्णभूतकाल कहते हैं।
नोट पहचान :- रहा था, रही थी, रहे थे।
जैसे
  • आर्यन गाना गा रहा था।
  • मंजू सो रही थी।
  • लड़के खेल रहे थे।
  • सुनीता हंस रही थी।
  • वर्षा आ रही थी।
  • लज्जा गीत गा रही थी।
  • हेमन्त पुस्तक पढ़ता था।
5.  संदिग्धभूतकाल ( Doubtful past) :- क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय में किसी कार्य के होने में संदेह हो उसे, संदिग्धभूतकाल कहते हैं।
पहचान :- होगा, होंगी, होंगे
जैसे
  • आर्यन गाना गा रहा होगा
  • नेहा गई होगी।
  • अर्चना ने बात की होगी।
  • संभवतः केशव बीमार पड़ गया था।
  • चोर पकड़ लिया गया होगा।
  • निशा गई होगी।
  • शबनम खाना बना रही होगी।
6.  हेतुहेतुमद्भूतकाल (Conditional past) :- क्रिया के जिस रुप से बीते हुए समय में होने वाली क्रिया का होना किसी अन्य क्रिया पर निर्भर हो उसे हेतुहेतुमद भूत काल कहते हैं।
पहचान:- ता, ती, ते
जैसे
  • यदि तुम पढ़ते तों पास हो जाते।
  • युद्ध होता तो गोलियां चलती है।
  • यदि वर्षा होती तो खेती नहीं सूखती।
  • यदि भारतीय टीम अच्छा खेलती तो जीत पक्की थी।
  • तुम सावधानी से चलते तो दुर्घटना नहीं होती।
  • यदि निशा पढ़ती तों उत्तीर्ण हो जाती।
  • युद्ध होता तो गोलियां चलती।

Post a Comment

0 Comments