क्रिया विशेषण : परिभाषा, भेद और उदाहरण । Kriya Visheshan in Hindi

क्रिया विशेषण अव्यय की परिभाषा

वे अव्यय/ अविकारी शब्द जो क्रिया की विशेषता बतलाते हैं। उन्हें क्रिया विशेषण अव्यय कहते हैं। अर्थात् क्रिया, विशेषण शब्दों की विशेषता बतलाते हैं उन्हें क्रियाविशेषण अव्यय कहते हैं।
जैसे :- धीरे-धीरे , जल्दी-जल्दी, वहाँ, वहाँ, कम, ज्यादा, आज, कल, इत्यादि।
क्रिया विशेषण : परिभाषा, भेद और उदाहरण । Kriya Visheshan in Hindi। Shirswastudy

क्रिया विशेषण के उदाहरण

  • राहुल तेज़ दौड़ता है।
  • आर्यन इधर उधर घुमता है।
  • राहुल कम खाता है।
इन वाक्यों में क्रमशः दौड़ता, घुमता, खाता क्रिया है। क्रमशः तेज़, इधर-उधर, कम शब्द क्रिया कि विशेषता बताता है। अंत कमश: तेज़, इधर-उधर, कम क्रियाविशेषण है।

क्रिया विशेषण अव्यय के प्रकार

क्रिया विशेषण अव्यय चार प्रकार के होते हैं।

  1. काल बोधक क्रिया विशेषणअव्यय
  2. स्थान बोधक क्रिया विशेषण अव्यय
  3. रीति बोधक क्रिया विशेषणअव्यय
  4. परिमाण बोधक क्रिया विशेषणअव्यय
  1. काल बोधक क्रिया विशेषण अव्यय

वे अव्यय शब्द जो क्रिया के होने के समय की विशेषता बतलाता है। उन्हें काल बोधक क्रियाविशेषण अव्यय कहते हैं।
पहचान :- कब, जब, कल, आज, प्रतिदिन, प्राय: , सायं, अभी, परसों, सुबह, शाम, कभी-कभी, तुरन्त, अब, तब, दिन-रात, पहले, बाद में  इत्यादि।
उदाहरण 
  • मैं प्रतिदिन विद्यालय जाता हूं।
  • रचना अभी आई थी।
  • सुचिता परसों जयपुर जाएगी।
  • वह तुरंत चला गया
  • नितेश परसों मेरे घर आया था।
  • कल बरसात होगी।
  • मैंने शाम को खाना खाया था।
  • मैं दोपहर में विद्यालय से लौटता हूं।
नोट यदि क्रिया के साथ 'कब' शब्द रखकर करें और उत्तर मिले तो वहां काल बोधक क्रियाविशेषण अव्यय होता है।


2. स्थान बोधक क्रिया विशेषण अव्यय

वे अव्यय शब्द जो क्रिया के होने के स्थान की विशेषता बतलाते हैं। उन्हें स्थान बोधक क्रियाविशेषण अव्यय कहते हैं।
पहचान :- ऊपर, नीचे, पास, दुर, इधर-उधर, आगे, पीछे, दाये, बाये, आमने-सामने, यहां वहां, यहीं, वहीं बाहर भीतर, इत्यादि।
उदाहरण
  • निशा वहां चल रही है।
  • मैं अन्दर पढ़ा रहा था।
  • तुम वहां क्या कर रहे थें।
  • तुम्हें वहां नहीं जाना चाहिए।
  • इस ओर दरवाजा है।
नोट यदि क्रिया के साथ 'कहा' शब्द रखकर प्रश्र किया जाये और उत्तर मिले जाये तो वहां स्थान बोधक क्रियाविशेषण अव्यय होता है।

3. रीति बोधक क्रिया विशेषण अव्यय

वे अव्यय शब्द जो क्रिया के होने के ढंग की विशेषता बतलाते हैं, उन्हें रीति बोधक क्रियाविशेषण अव्यय कहते हैं।
पहचान :- तेज, झटपट, अचानक, ध्यानपूर्वक, भली-भांति, धीरे-धीरे, मंद-मदं, जल्दी-जल्दी, शीघ्र, यथाशक्ति, बैठे बैठे, फटाफट इत्यादि।
उदाहरण
  • छात्र अध्यापक की बात ध्यानपूर्वक सुन रहे थे।
  • मैंने छात्रों को भली-भांति समझा दिया है।
  • तुम झटपट घर पहुंचो।
  • लड़कियां बहुत जल्दी लिखती हैं।
  • लड़के सुन्दर लिखते हैं।
  • मनोज ध्यान से चलता है।
  • अमित हमेशा सच बोलता है।
  • मेंढ़क धीर-धीरे आगे बढ़ता है।
नोट यदि क्रिया के साथ “कैसा, कैसी, कैसे" रखकर प्रश्र करे और उत्तर मिल जाये तो वह रीति बोधक क्रियाविशेषण अव्यय होगा।

रीति बोधक क्रिया विशेषण के प्रकार

रीति बोधक क्रियाविशेषण के छः भेद होते हैं।
कारक बोधक क्रियाविशेषण इसकि पहचान :- इस तरह, उस तरह, उसी प्रकार, इसी प्रकार
स्वीकार बोधक क्रियाविशेषण पहचान :- अवश्य, बहुत अच्छा, हां, ठीक, सच, जी हां।
निषेध वाचक क्रियाविशेषण पहचान :- मत, न, नहीं
प्रश्न वाचक रीति बोधक क्रियाविशेषण पहचान:- कहां, कब, कैसे, कितना, कितनी
निश्चय बोधक क्रियाविशेषण पहचान :- मुख्यत: , वास्तव में, निस्संदेह, वेशक, जरूर, दरसअल
अनिश्चय बोधक क्रियाविशेषण पहचान:- संभवतः, शायद, कदाचित्

प्र विशेषण 

क्रियाविशेषण अथवा शब्दों की विशेषता बतलाने वाले शब्दों को प्र विशेषण कहते हैं।
उदाहरण
  • लड़के बहुत तेज दौड़ने दौड़ते हैं।
  • छात्र अत्यंत सुन्दर लिखते हैं।

4. परिमाण बोधक क्रिया विशेषण अव्यय :- 

वे अव्यय शब्द जो क्रिया के होने की माप या तौल की विशेषता बतलाते है, उन्हें परिमाण बोधक क्रियाविशेषण अव्यय कहते हैं।

पहचान इतना-उतना, जितना, कम, ज्यादा, खूब, अधिक, बहुत, ढेर सारा, भारी, अत्यंत, थोड़ा, कुछ, लगभग, केवल, काफी, सिर्फ इत्यादि।
उदाहरण
  • कम बोलना सुखी रहना।
  • जितना, चाहे ले लो।
  • मैंने कम खाया था।
  • इतना क्यो घबराते हैं।

Post a Comment

0 Comments