Type Here to Get Search Results !

add area

REET Previous Year Paper Level 2 PDF - 2021

0

REET Solved Question Paper 2021 PDF & Answer Key LEVEL -2

REET LEVEL-2 प्रश्न पत्र हिंदी भाग -1 हल प्रश्न पत्र 2021 पीडीएफ और उत्तर कुंजी: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) ने 26 सितंबर 2021 को REET परीक्षा 2021 को सफलतापूर्वक आयोजित किया है। REET परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी, उच्च प्राथमिक स्तर के लिए पहली पाली (पेपर- II) आयोजित किया गया।

REET LEVEL -2, Solved Question Paper 2021, HINDI Part -1 PDF & Answer Key


1. निम्नलिखित में से रचना शिक्षण का उद्देश्य नहीं हैं।

a. साहित्य सर्जन की प्ररेणा देना

b. क्रमबद्धता बनाना

c. विविध भाषाओं का ज्ञान कराना

d. व्याकरण सम्मत कार्य करना

Ans. B

2. 'अभिक्रमित अनुदेशन विधि' के सिद्धांत में सम्मिलित है।

a. स्व गति का सिद्धांत

b. परगति का सिद्धांत

c. समूह गति का सिद्धांत

d. कक्षीय एकता का सिद्धांत

Ans. A

3. निम्न में से कौन-सा 'सस्वर वाचन' भेद नहीं है?

a. आदर्श वाचन

b. अनुकरण वाचन

c. समवेत वाचन

d. गहन वाचन

Ans. B

4. एक अच्छे मूल्यांकन की विशेषता नहीं है

a. वैधता

b. वस्तुनिष्ठता

c. आत्मनिष्ठता

d. व्यापकता

Ans. C

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न का प्रकार है।

a. आलोचनात्मक प्रश्न

b. विश्लेषणात्मक प्रश्न

c. मिलान प्रश्न

d. व्याख्यात्मक प्रश्न

Ans. C

6. निम्नलिखित में से कौन सा शिक्षा शास्त्री पढ़ाने से पहले लिखना सिखाने के पक्ष में है?

a. हेलन पार्कहर्स्ट

b. किलपैट्रिक

c. स्टीवेंसन

d. मारिया मॉण्टेसरी

Ans. D

7. मौन पठन का लाभ है।

a. उच्चारण अभ्यास हेतु अवसर मिलता है

b. स्वाध्याय की प्रवृत्ति विकसित होती है

c. पठन की शुद्धता का संवर्धन होता है

d. एकाग्रचित्त होकर ध्वनियों का शुद्ध उच्चारण करना

 Ans. B

8. बुलेटिन बोर्ड हैं।

a. श्रव्य सामग्री

b. दृश्य सामग्री

c. आयामी सामग्री

d. कोमल सामग्री

Ans. B

9. सी.सी.ई. में व्यापकता का आशय निम्नांकित में से नहीं है।

a. विषयों की व्यापकता

b. उपकरणों की व्यापकता

c. दायरे की व्यापकता

d. प्रश्नों की व्यापकता

Ans. B

10. वर्तनी की विविधता शिक्षा का ज्ञान किस स्तर पर होना चाहिए?

a. प्राथमिक स्तर

b. उच्च प्राथमिक स्तर

c. माध्यमिक स्तर

d. उच्च माध्यमिक स्तर

Ans. A

11. 'डॉ० चंद्रा अदम्य साहस की धनी थी' वाक्य में प्रयुक्त 'साहस' शब्द किस व्याकरणिक कोटि का है ?

a. अव्यय

b. भाववाचक संज्ञा

c. क्रिया-विशेषण

d. गुणवाचक विशेषण

Ans. B

12. "गोमूत्र असाध्य रोगों के उपचार में ‘भी' उपयोगी है ।" भी शब्द के संदर्भ में उपयुक्त विकल्प है

a. कारक चिह्न

b. क्रिया

c. अव्यय

d. समुच्चय-बोधक

Ans. C

13. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन त्रुटिपूर्ण है ?

a. सरल वाक्य में एक उद्देश्य और एक ही विधेय होता है

b. संयुक्त वाक्य में दो सरल वाक्यों को 'और', 'या' आदि समुच्चय-बोधक अव्ययों से जोड़ दिया जाता है । 

c. ऐसे वाक्य जिनमें एक प्रधान उपवाक्य हो तथा अन्य उपवाक्य उस पर आश्रित हो, उसे मिश्रवाक्य कहते हैं- 

d. वर्णों के सार्थक समूह से वाक्य बनते हैं।

Ans. D

14. “यवन सैनिक घोड़े पर बैठकर आया; पर किले का दरवाजा बंद था । जैसे ही उसने दरवाजा खटखटाया, चिड़िया पर फड़फड़ाकर उड़ गई ।" उपर्युक्त वाक्यों में प्रयुक्त 'पर' शब्द के अर्थों का सही क्रम है

a. किन्तु, ऊपर, पक्षी

b. ऊपर, पंख, किन्तु

c. पंख, ऊपर, किन्तु

d. ऊपर, किन्तु, पंख

Ans. D

15. “प्रकृति ने ग्रेनाइट तथा संगमरमर से मेरे क्षेत्र को नवाज़ा है इस वाक्य में रेखांकित शब्दों का क्रमशः सही भाषाई रूप बताइए :

a. विदेशी, विदेशी, विदेशी

b. विदेशी, देशज, देशज

c. देशज, देशज, देशज

d. विदेशी, विदेशी, देशज

Ans. A

16. निम्नलिखित में से 'स्त्री' शब्द का पर्यायवाची है

a. ईहा

b. आपगा

c. शिला

d. अबला

Ans. D

17. 'अत्याचार' शब्द में कौन-सा उपसर्ग है ?

a. अत्

b. अति

c. अती

d. अत्य

Ans. B

18. निम्नलिखित में से भाववाचक संज्ञा है

a. अपनी

b. अवसर

c. दया

d. यह

Ans. C

19. निम्नलिखित में से किस शब्द में प्रत्यय लगा हुआ है ?

a. वेग

b. फुर्तीला

c. अनाथ

d. उमड़

Ans. B

20. 'मनोविकार' शब्द का समास-विग्रह होगा

a. मन से विकार

b. मन और विकार

c. मन का विकार

d. मन के द्वारा विकार

Ans. C

21. 'हमे स्वराज्य मिल गया' वाक्य में कौन-सा काल है।

a. सामान्य भूतकाल

b. संभाव्य भविष्यत्

c. संभाव्य भूतकाल

d. आज्ञार्थक वर्तमान

Ans. A

22. निम्न में से कौन सा शब्द ‘पुल्ंलिग’ है?

a. मनोवृत्ति

b. जीविका

c. बैठी

d. स्वप्न

Ans. D

23. गद्यांश के अनुसार ‘परिणत’ शब्द का अर्थ है?

a. विनम्र

b. विवाहित

c. रूपांतरित

d. विनीत

Ans. C

24. मनोवृत्ति शब्द का बहुवचन है।

a. मनोवृत्तों

b. मनोवृत्तियां

c. मनोवृत्तिओं

d. मनोवृत्ताओं

Ans. B

25. ‘दूषित’ शब्द का अर्थ है?

a. दोष युक्त

b. दोषरहित

c. दोषमुक्त

d. दोष से विरक्त

Ans. A

26. वाक्य के मुख्यत: कितने अंग होते हैं।

a. एक

b. दो

c. तीन

d. चार

Ans. B

27. ‘ की पूर्ति की तुलना में मांग अधिक' आशय लोकोक्ति की कौन सी है

a. एक अनार सौ बीमार

b. आधा तीतर आधा बटेर

c. ऊंची दुकान फीके पकवान

d. नो कनौजिया तेरह चूल्हे

Ans. A

28. ‘घास काटना' मुहावरे का सही अर्थ है?

a. कठिनतापूर्वक कार्य करना

b. ग़ैर ज़िम्मेदार होना

c. कुछ भी असर न होना

d. गुणवत्ता का ध्यान रखें बिना जैसे तैसे काम निपटाना

Ans. D

29. वे मेरे घर आएंगे, उन्हें अजमेर शहर घूमना है।‘ रचना की दृष्टि से यह वाक्य किस प्रकार का है।

a. मिश्र वाक्य

b. सरल वाक्य

c. संयुक्त वाक्य

d. विधानवाचक वाक्य

Ans. C

30. ‘शगुन मेरी सहेली है' अर्थ के आधार पर इस वाक्य का प्रकार है।

a. संभावनार्थक वाक्य

b. विधानवाचक वाक्य

c. इच्छावाचक वाक्य

d. संकेतार्थक

Ans. D


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Ads Area