कार्बोहाइड्रेट किसे कहते हैं, प्रकार, वर्गीकरण , सूत्र, कमी से होने वाले रोग

कार्बोहाइड्रेट की परिभाषा carbohydrate in definition)

Carbohydrate in hindi


कार्बोहाइड्रेट का शाब्दिक अर्थ कार्बन का हाइड्रेट , कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) कार्बनिक यौगिक होते हैं। पाचन के पश्चात् ये ग्लूकोज में परिवर्तित हो जाते हैं।सजीवों को ऊर्जा एवं बल देने के मुख्य स्रोत कार्बोहाइड्रेट है। ये कार्बन, हाइड्रोजन, एवं ऑक्सीजन तत्वों से मिलकर बनते हैं। इनका क्रमशः अनुपात 1:2:1 होता है। 
  • कार्बोहाइड्रेट का सामान्य सूत्र (CH2O)n होता है।
  • ये हमारे शरीर में ग्लाइकोजन के रूप में संचित रहते हैं। जो कि यकृत में संचित होता है। तथा श्वसन प्रक्रिया में अपघटित होकर ये शरीर को आवश्यकतानुसार ऊर्जा प्रदान करते हैं। 
  • ग्लूकोज एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है जिससे हमें तुरंत ऊर्जा प्राप्त होती है।
  • हमारे शरीर को लगभग 50-80 % ऊर्जा प्राप्त होती है।
  • Carbohydrate के पाचन का अन्तिम उत्पाद Glucose है जो कि इंसुलिन हार्मोन की सहायता से " ग्लाइकोजन" में बदल जाता है।

नोट - 1 ग्राम ग्लूकोज के पूर्ण ऑक्सीकरण से 4.2 किलो कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है।

कार्बोहाइड्रेट के प्रकार Type of carbohydrate)

नोट - 2 यदि हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट सम्मिलित नहीं हो तो हमारे शरीर की कार्यक्षमता कम हो जाएगी 

कार्बोहाइड्रेट के स्त्रोत प्रमुख रूप से दो प्रकार के होते हैं।

  1. स्टार्च युक्त - रोटी, चावल, आलू, अनाज, अरवी, केला
  2. शर्करा युक्त - गुड़, चीनी, खजूर, मुनक्का 

कार्बोहाइड्रेट के कार्य 

कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

ये शरीर के तापमान पर नियंत्रण रखते हैं

कार्बोहाइड्रेट शरीर में स्थित अंग, उत्तक एवं कोशिका को कार्यक्षम बनाए रखते हैं।

कार्बोहाइड्रेट की पहचान कैसे करें 

कार्बोहाइड्रेट अनेक प्रकार के होते हैं जो हमारे भोजन में पाए जाने वाले मुख्य कार्बोहाइड्रेट, मंड तथा शर्करा के रूप में होते हैं।

स्टार्च परीक्षण - उबला हुआ आलू लेते हैं। इसमें दो - दो बूंद आयोडीन विलियन की डालकर हिलाते हैं। तो आलु के स्थित स्टार्च आयोडीन के साथ मिलकर नीला या काला हो जाता है। अतः स्टार्च, आयोडीन के विवियन के साथ क्रिया कर नीला या काला रंग देते हैं। यह स्टार्च / मंड उपस्थिति दर्शाता है।

कार्बोहाइड्रेट का उपयोग

खेल के मैदान में खिलाड़ी को तत्काल ऊर्जा प्रदान करने के लिए कार्बोहाइड्रेट या ग्लूकोज दिया जाता है।

कार्बोहाइड्रेट कमी से

  • जब हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट की कमी हो जाती है तो यकृत द्वारा वसा के कुछ भाग को कार्बोहाइड्रेट में बदल दिया जाता है। जिससे शरीर को वसा से ऊर्जा प्राप्त होने लगती है।
  • कार्बोहाइड्रेट की कमी से उत्पन्न रोग - हाइपोग्लाइसिमिया जो कि रक्त में ग्लूकोज की मात्रा कम होती है।

Carbohydrate के प्रकार 

Carbohydrate के तीन प्रकार होते हैं।

  1. मोनो सैकेराइड (C6H12O6 )
  2. डाई सैकेराइड ( C12H22O11 )
  3. पॉली सैकेराइड ( C6H10O5 )

1. मोनो सैकेराइड (C6H12O6 )

  • यह एक सरल प्रकार की शर्करा होती है। ये सैकेराइड की एकलक इकाई से मिलकर निर्मित होते हैं। 
  • मोनो सैकेराइड रंगहीन एवं क्रिस्टलीय होते हैं।
  • इनका जल अपघटन नहीं होता है।
  • ग्लूकोज - अंगूर शर्करा, रक्त शर्करा, द्राक्ष शर्करा
  • गैलेक्टोज - मस्तिष्क शर्करा (Blood Sugar)
  • फ्रक्टोज - सबसे मीठी शर्करा, शहद शर्करा,फल शर्करा
  • राइबोज, इरिथ्रोस शर्करा मोनो सैकेराइड शर्करा होती है।
  • मोनो सैकेराइड शर्करा मीठी होती है।

मोनो सैकेराइड चार प्रकार की होती है।

  • ट्रायोज - 3 कार्बन संख्या वाले कार्बोहाइड्रेट शर्करा होती है। जैसे ग्लिसरेल्डिहाइड
  • टेट्रोज - ये 4 कार्बन संख्या वाली शर्करा है जैसे इरिथ्रोस
  • पेन्टोज - ये 5- कार्बन संख्या वाली कार्बोहाइड्रेट है जो राइबोज (RNA में प्रयुक्त) एवं डी ऑक्सी राइबोज ((DNA में प्रयुक्त) होती है।
  • हेक्सोज - ग्लूकोज, फ्रक्टोज, ग्लैक्टोज हेक्सोज के उदाहरण है।
  • रक्त में ग्लूकोज की मात्रा सदैव बराबर होने के कारण इसे ईंधन पदार्थ एवं रक्त शर्करा कहा जाता है।
  • डी - ग्लूकोज जीवों में सर्वाधिक पायी जानें वाली शर्करा है।

2. डाई सैकेराइड ( C12H22O11 )

  • डाई सैकेराइड का निर्माण दो मोनो सैकेराइड इकाईयों से होता है।
  • इन शर्करा का जल अपघटन होता है 
  • जैसे - ग्लूकोज + ग्लूकोज = सूक्रोज
  • ग्लूकोज + गैलेक्टोज = लैक्टोज
  • ग्लूकोज + फ्रक्टोज = सूक्रोज 
  • डाई सैकेराइड शर्करा मीठी होती है।
  • सूक्रोज, लैक्टोज एवं सूक्रोज मुख्य रूप से पौधों में पाये जाते हैं।

3. पॉली सैकेराइड ( C6H10O5 )

  • जल में अघुलनशील होती है।
  • पौधों में मुख्य रूप से पाया जाता है।
  • पॉली सैकेराइड का निर्माण बहुत सी मोनो सैकेराइड इकाईयों के जुड़ने से होता है।
  • जैसे - सैलूलोज, स्टार्च, काइटिन, ग्लाइकोजन, सेमी सेलुलोज 
  • कागज में सैलूलोज शर्करा होती है।
  • पॉली सैकेराइड शर्करा मीठी नहीं होती है।
  • सर्वाधिक मात्रा में पायी जानें वाली कार्बनिक पदार्थ - सैलूलोज, काइटिन 
  • कवक की कोशिका भित्ति तथा ऑर्थोपोडा वर्ग के जीवों का बाह्य कंकाल काइटिन का बना होता है।

नोट - कृत्रिम शर्करा को Sugar Free Sugar कहते हैं। इन्हें मधुमेह रोगियों को दिया जाता है। जैसे - नियाटेम सैकरीन एस्पार्टेम, सुक्रालोज आदि।

  • कार्बोहाइड्रेट क्या क्या आता है? सेल्यूलोज, हेमी सेल्यूलोज, काइटिन, पेक्टिन शर्करा, ग्लाइकोजन
  • कार्बोहाइड्रेट का सबसे अच्छा स्त्रोत क्या है? फल और सब्जियां
  • कार्बोहाइड्रेट  के किन्हीं पांच स्त्रोतों के नाम लिखिए - केला, सब्जियां,शहद, खजूर, मुनक्का, गन्ना, अंजीर 
Tags:- carbohydrate in hindi, कार्बोहाइड्रेट कमी से होने वाले रोग कौन कौन से हैं?, कार्बोहाइड्रेट की परिभाषा क्या है?, कार्बोहाइड्रेट किसे कहते हैं?, वर्गीकरण या प्रकार, उदाहरण, सूत्र 

Tags

Post a Comment

0 Comments