Type Here to Get Search Results !

add area

ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी में निम्नलिखित में से किस अभिक्रिया का उपयोग किया जाता है?

0
ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी : अभिक्रिया – रसायन विज्ञान

ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी में निम्नलिखित में से किस अभिक्रिया का उपयोग किया जाता है?

(सामान्य विज्ञान, 23/08/2026)
ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी में निम्नलिखित में से किस अभिक्रिया का उपयोग किया जाता है?
A
अपघटन अभिक्रिया
B
संयोजन अभिक्रिया
C
ऑक्सीकरण अभिक्रिया
D
विस्थापन अभिक्रिया

व्याख्या

सही उत्तर: (A) अपघटन अभिक्रिया

ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी में अपघटन अभिक्रिया (Decomposition Reaction) विशेष रूप से प्रकाश अपघटन (Photolytic Decomposition Reaction) का उपयोग किया जाता है।

  • ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी में सिल्वर ब्रोमाइड (AgBr) का उपयोग किया जाता है, जो प्रकाश की उपस्थिति में अपघटित हो जाता है।
  • अभिक्रिया (Reaction): जब सूर्य का प्रकाश इन यौगिकों पर पड़ता है, तो ये प्रकाश-संवेदनशीलता के कारण सिल्वर (Ag) धातु और ब्रोमीन Br₂ या क्लोरीन Cl₂ गैस में अपघटित (टूटना) हो जाते हैं।
  • अपघटन अभिक्रिया – एक यौगिक प्रकाश (फोटो) या ऊष्मा की उपस्थिति में सरल पदार्थों में टूट जाता है।
  • रासायनिक समीकरण: 2AgBr (सिल्वर ब्रोमाइड) → प्रकाश + 2Ag (सिल्वर) + Br₂ (ब्रोमीन गैस)
  • सिल्वर ब्रोमाइड की फोटो-अपघटन अभिक्रिया ही फोटोग्राफिक फिल्म पर छवि बनाने का आधार है। मैटेलिक सिल्वर (सिल्वर धातु) धूसर/काली दिखाई देती है, जिससे फिल्म पर चित्र या छवि (Image) विकसित होती है।
  • संयोजन अभिक्रिया – दो या अधिक पदार्थ मिलकर एक नया यौगिक बनाते हैं (जैसे C + O₂ → CO₂)।
  • ऑक्सीकरण अभिक्रिया – किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का जुड़ना या हाइड्रोजन का निकलना (जैसे जंग लगना)।
  • विस्थापन अभिक्रिया – अधिक सक्रिय तत्व कम सक्रिय तत्व को उसके लवण से विस्थापित करता है (जैसे Fe + CuSO₄ → FeSO₄ + Cu)।

अतः ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी में अपघटन अभिक्रिया का उपयोग होता है।

अन्य विकल्प: (B) संयोजन, (C) ऑक्सीकरण, (D) विस्थापन – ये सभी फोटोग्राफी में उपयोग नहीं होते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Ads Area