Voice in Hindi । वाच्य: परिभाषा, भेद और उदाहरण । Vachy in Hindi

Vachy: वाच्य परिभाषा,भेद और उदाहरण




वाच्य की परिभाषा (Definition of voice) वाच्य अथवा क्रिया के आधार पर वाक्य वाच्य का अर्थ है-जो कहा गया हो अर्थात् 'कथन' वाक्य में प्रयुक्त क्रिया का रुप कर्ता, कर्म अथवा भाव किसके अनुसार प्रयुक्त हुआ हैं इसका बोध कराने वाले कारकों को वाच्य कहते हैं।
वाच्य तीन प्रकार के होते हैं

Voice in Hindi_ वाच्य: परिभाषा,भेद, उदाहरण_ Vachy [Hindi Grammar]

  1. कर्तृवाच्य (Active Voice)
  2. कर्मवाच्य (Passive Voice)
  3. भाववाच्य (Impersonal Voice)

(1) कर्तृवाच्य (Active Voice) -

जहाँ कर्ता की प्रधानता हो अर्थात् जब क्रिया कर्ता के लिंग, वचन के अनुसार प्रयुक्त होती है तो उसे कर्तृवाच्य कहते हैं;
Examples of Active Voice
  • लड़का ज्यूस पीता है।
  • लड़कियाँ दूध पीती हैं।
  •  श्वेता पुस्तक पढ़ती है।
  • अंजलि खाना खाती है।
  • मंजु खेल रही है।
  • रूचि घर जा रही है।
  • स्त्रियाँ गीत गा रही हैं।
  • बच्चे बाग में पौधे लगा रहे है।
प्रथम वाक्य में' पीता' है क्रिया कर्त्ता अनुसार' लड़का' (पुल्लिंग एकवचन) तथा दूसरे वाक्य में में। ‘पीती’ है ' लड़कियां' क्रिया कर्त्ता (स्त्रीलिंग, बहुवचन) की है।
नोट-आदर के अर्थ मेंआप’ शब्द के साथ क्रिया हमेशा बहुवचन प्रयुक्त होती है।
  • आप जा रहे है।
  •  आप पढ़ रहे है।

 (2) कर्मवाच्य (Passive Voice)

जहाँ कर्म की प्रधानता हो अर्थात् जब क्रिया कर्म के लिंग, वचन के अनुसार प्रयुक्त हो, उसे कर्म वाच्य कहते है।
 * कर्मवाच्य सदैव सकर्मक क्रियाओं का ही होता है क्योंकि कर्मवाच्य में कर्म की प्रधानता रहती है और क्रिया कर्म के लिंग, वचन के अनुसार प्रयुक्त होती है।
Examples of Passive Voice

  • लड़कियों ने दूध पीया था।
  • योगेश ने चाय पी थी।
  • हरेन्द्र ने जलेबी खायी थी।
  • अमित द्वारा पुस्तक पढ़ी जाती है।
  • नरेन्द्र द्वारा पपीता खामगाता है।
  • पुस्तक अनिल द्वारा पढ़ी  जाती है।
  •  बच्चों  द्वारा फूल बुने जाते हैं।
  •  कहानी सविता द्वारा सुनाई गई थी।
  • पुष्पेन्द्र द्वारा पत्र लिखा गया।
  • प्रियंका द्वारा मथुर गीत गाया जा रहा है।
प्रथम वाक्य में क्रिया (स्त्रीलिंग, एकवचन) 'पीया' है  कर्म  दूध’ (स्त्रीलिंग,एकवचन) के अनुसार आयी है।
नोट- कर्मवाच्य की दो स्थितियाँ होती हैं।

  1. कर्ता युक्त कर्मवाच्य
  2. कर्तारहित कर्मवाच्य
1. कर्तायुक्त कर्मवाच्य-जब वाक्य में कर्ता विद्यमान हो और कर्ता में कारक चिह्न प्रयुक्त हो अथवा वाक्य भूतकाल का हो तो उसे कर्त्तायुक्त कर्मवाच्य कहते है;
 जैसे

  • योगेश ने चाय पी थी।
  • नरेन्द्र ने मिठाई खाई थी।
2. कर्तारिहित कर्मवाच्य - जब वाक्य में प्रयुक्त कर्म प्रत्यक्ष कर्ता के रूप में प्रयुक्त होता है तो ऐसी स्थिति में संयुक्त क्रिया होती है उसे कर्तारहित कर्मवाच्य कहते है।
 जैसे
  • एक और अध्ययन हो रहा था, दूसरी ओर मैच चल रहा था।
  • आशीष की घड़ी चुरा ली गई और चोर पकड़ लिया गया।

 (3) भाववाच्य (Impersonal Voice) -

जहाँ भाव की प्रधानता हो अर्थात् वाक्य में जब क्रिया भाव के अनुसार प्रयुक्त हो तो उसे भावाच्य कहते है.
Examples of Impersonal  Voice
  • आँखों में दर्द के कारण मुझसे पढ़ा नहीं जाता।
  • अनीता द्वारा खेला नहीं जाता।
  •  सविता ने पुस्तक को पढ़ा है।
  • अमन से सोया नहीं जाता।
  • नेहा से पैदल नहीं चला जाता।
  • अब मुझसे दौड़ा नहीं जाता।
  • अब चला जाए।
  • आज यहीं ठहरा जाए।
  • अब खेला जाए।
  • मुझसे बैठा नहीं जाता।
  • धूप में चला नहीं जाता।
  • मोनिका से खाया नहीं जाता।
  • दर्शन करके कुछ खाया पीया जायेगा।
  •  भावना से बोला नहीं जाता।
नोट:- क्रिया सकर्मक हो तथा कर्त्ता और कर्म हो तो क्रिया सदैव,अन्यपुरुष, एकवचन, भूतकाल, पुल्लिंग की होगी।
वाच्य संबंधी कुछ महत्त्वपूर्ण बिंदुः
1. कर्तृवाच्य में सकर्मक-अकर्मक दोनों ही प्रकार की क्रियाओं का प्रयोग होता है।
2. कर्मवाच्य में क्रिया सदैव सकर्मक होती है।
3. भाववाच्य में क्रिया सदा अन्य पुरुष, पुल्लिंग, एकवचन में रहता कर्मवाच्य तथा भाववाच्य में कर्ता के बाद के द्वारा/द्वारा' या 'से' परसर्ग का प्रयोग किया जाता हो बोलचाल की भाषा में 'से' का प्रयोग प्रायः निषेधात्मक वाक्यों में किया जाता है। जैसे-
() मुझसे चला नहीं जाता।
() उससे काम नहीं होता।

कर्तृवाच्य से भाववाच्य (Active Voice to  Impersonal Voice) 

कर्तृवाच्य को भाववाच्य में बदलते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना चाहिए
अंत कर्तृवाच्य से भाववाच्य बनाते समय कर्ता के आगे ‘से के द्वारा अथवा द्वारा' लगाया जाता है
मुख्य क्रिया को सामान्यत भूत की क्रिया (चला, पढ़ा, देखा ) आदि में बदला जाता है।
जाना क्रिया को एकवचन, पुल्लिंग रखते हुए कर्तृवाच्य वाक्य की क्रिया के काल में बदल जाता है।

क्र.सं.
कर्तृवाच्य
भाववाच्य
       1
पक्षी घोंसले में सोते हैं।
पक्षियों द्वारा घोंसले में सोया जाता है।
        2
ये महात्मा तख्त पर सोते हैं
इन महात्माओं द्वारा तख्त पर सोया जाता है।
       3
गरमियों में हम खूब नहाते हैं।
गरमियों में हमारे द्वारा खूब नहाया जाता है।
       4
यह मरीज प्रतिदिन नहीं नहाता है।
इस मरीज द्वारा प्रतिदिन नहाया नहीं जाता है।
       5
सवेरे-सवेरे पक्षी आकाश में उड़ते हैं।
पक्षियों द्वारा सवेरे-सवेरे आकाश में उड़ा जाता है|
        6
चमगादड़ रात में नहीं सोते हैं।
चमगादड़ों द्वारा रात में सोया नहीं जाता है।
        7
दादा जी प्रतिदिन पार्क में टहलते हैं।
दादा जी द्वारा प्रतिदिन टहला जाता है।
         8
अमित दौड़ नहीं सकता।
अमित से दौड़ा नहीं जाता।
         9
हम गरमियों में छत पर सोते हैं।
हमारे द्वारा गरमियों में छत पर सोया जाता है।
        10
मोटा व्यक्ति भाग नहीं सकता है।
मोटे व्यक्ति से भागा नहीं जाता है।
        11
किसान खेत में सोता है।
किसान द्वारा खेत में सोया जाता है।
        12
रातभर कैसे जागेंगे।
रातभर कैसे जागा जाएगा।
        13
दुखियारी हँस भी सकी।
दुखियारी से हँसा भी गया।
        14
नाविक नदी में तैर रहा था।
नाविक द्वारा नदी में तैरा गया।
        15
विनय जोर-जोर से हँस रहा है।
विनय द्वारा ज़ोर-ज़ोर से हँसा जा रहा है।
        16
बच्चे शांत नहीं बैठ सकते।
बच्चों द्वारा शांत नहीं बैठा जाता।
        17
चलो घूमने चलते हैं।
चलो, घूमने चला जाय।
        18
मैं प्रतिदिन नहाता हूँ।
मेरे द्वारा प्रतिदिन नहाया जाता है।
        19
घायल व्यक्ति उठ नहीं सका।
घायल व्यक्ति से उठा नहीं जाता।
        20
यह तैराक तेज़ तैरता है।
इस तैराक द्वारा तेज तैरा जाता है।



कर्मवाच्य से कर्तृवाच्य में बदलना (Passive Voice to Active Voice)

सामान्य भूत से सामान्य भविष्यत् में बदल दिया जाता है
क्र.सं.
कर्मवाच्य
कर्तृवाच्य
1
किसान द्वारा खेत में खाद डाली जाती है।
किसान खेत में खाद डालते हैं।
2
एडिसन द्वारा बल्ब का   आविष्कार किया गया।
एडिसन ने बल्ब का आविष्कार किया।
3
लोगों  द्वारा मंत्री का स्वागत किया गया।
लोगों ने मंत्री का स्वागत किया।
4
नेता जी द्वारा अदालत में गवाही दी गई।
नेता जी ने अदालत में गवाही दी।
5
मुझसे यह वजन नहीं उठाया जाएगा।
मैं यह वजन नहीं उठा सकूँगा।
6
रमा द्वारा बुढ़िया को सड़क पार कराई गई।
रमा ने बुढ़िया को सड़क पार कराई।
7
मंत्री द्वारा सड़क का उद्घाटन किया गया।
मंत्री ने सड़क का उद्घाटन किया।
8
पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया।
पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।
9
फादर द्वारा रिश्ते बनाकर तोड़े नहीं जाते थे।
फादर रिश्ते बनाकर तोड़ते नहीं थे।
10
छात्रों को प्रार्थनास्थल पर इकट्ठा किया।
छात्रों को प्रार्थना स्थल पर इकट्ठा कीजिए।



भाववाच्य से कर्तृवाच्य में परिवर्तन (Impersonal Voice toActive Voice)


क्र.सं
. भाववाच्य
कर्तृवाच्य
1
विधवा से रोया भी जा सका।
विधवा रो सकी।
2
घायल हंस से उड़ा गया।
घायल हंस उड़ पाया।
3
इस घने जंगल में सारा दिन कैसे बिताया जाएगा।
इस घने जंगल में सारा दिन कैसे बिताएँगे।
4
उसके द्वारा पार्क में प्रतिदिन दौड़ा जाता है।
वह पार्क में प्रतिदिन दौड़ता है।
5
घायल सैनिक से बोला भी नहीं जा रहा है।
घायल सैनिक बोल नहीं पा रहा है।
       6
कुत्ते के दवारा बिल्ली के पीछे भागा जा रहा है।
कुत्ते बिल्ली के पीछे भाग रहे हैं।
7
कुत्तों द्वारा ज़ोर से भौंका जा रहा है।
कुत्ते जोर से भौंक रहे हैं।
      8
ऐसी सरदी में रात भर कैसे बैठा जाएगा।
ऐसी सरदी में रात भर कैसे बैठेंगे।
9
तुमसे बरफ़ से शीतल पानी में नहीं नहाया जाएगा।
तुम बरफ़ से शीतल पानी में नहीं नहा सकोगे।
     10
मुझसे इस पेड़ पर नहीं चढ़ा जाएगा।
मैं इस पेड़ पर नहीं चढ़ सकता।


कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य (Active Voice to Passive Voice)


  1. कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य वाक्य बनाते समय , वाक्य में कर्म को प्रधानता दी जाती है। कर्ता को करण कारक (विभक्ति) 'से के द्वारा' लगा दी जाती है।
  2. दूसरी स्थिति में कर्ता का लोप कर दिया जाता है।
क्र.सं
कर्तृवाच्य
कर्मवाच्य
1
मरीज पानी नहीं पी सकता।
मरीज से पानी नहीं पिया जाता।
2
अब आप गाना गाएँ।
अब आपके द्वारा गाना गाया जाए।
3
कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाता है।
कुम्हार द्वारा मिट्टी के बर्तन बनाए जाते हैं।
4
कवयित्री ने कविता-पाठ किया।
कवयित्री द्वारा कविता पाठ किया गया।
5
गायिका ने मधुर गीत गाए।
गायिका द्वारा मधुर गीत गाए गए।
6
मरीज ने आज खाना खाया।
मरीज द्वारा आज खाना खाया गया।
7
दादी जी अखबार पढ़ते हैं।
दादी जी द्वारा अखबार पढ़ा गया।
8
मजदूरों ने सड़क बना दिया है।
मज़दूरों द्वारा सड़क बना दी गई।
9
तोते पके आम ढूँढ़ रहे हैं।
तोतों द्वारा पका आम ढूँढ़ा जा रहा है।
10
माँ ने खाना पका लिया है।
माँ द्वारा खाना पका लिया गया है।
11
ममता ने सैनिक को आश्रय दिया।
ममता द्वारा सैनिकों को आश्रय दिया जा रहा है।
12
सच्चे मित्र विपत्ति में मदद करते हैं।
सच्चे मित्रों दवारा विपत्ति में मदद की जाती है।
13
वह पत्र लिखता है
 उसके द्वारा पत्र लिखा जाता है
14
दादी माँ कहानियाँ सुनाती हैं।
दादी माँ द्वारा कहानियाँ सुनाई जा रही हैं।
15
बाल गोबिन भगत प्रभातियाँ गाते थे।
बाल गोबिन भगत के द्वारा प्रभातियाँ गाई जाती थीं।
16
चित्रकार चित्र में रंग भर रहा है।
चित्रकार के द्वारा चित्र में रंग भरा जा रहा है।
17
छात्र पाठ याद करते हैं।
छात्रों द्वारा पाठ याद किया जाता है।
18
आकांक्षा चित्र बना रही हैं।
आकांक्षा द्वारा चित्र बनाया जाता है।

Post a Comment

0 Comments