add area

केन्द्रक क्या है । संरचना और कार्य । केन्द्रक की परिभाषा

0

केन्द्रक की संरचना और कार्य का परिचय ( Introduction to the Structure and Function of the Nucleus)

कोशिका द्रव्य में स्थित जो जीवद्रव्य की क्रियाओं का संचालित करती हैं। कोशिका का नियंत्रण करता है उसे केंद्रक कहते हैं। कोशिका का सबसे महत्वपूर्ण कोशिकांग है।  सामान्यतः एक कोशिका में एक ही केंद्रक पाया जाता है। केन्द्रक की संरचना गोलाकार, अण्डाकार होती है। 
केन्द्रक क्या है । केन्द्रक संरचना और कार्य । केन्द्रक की परिभाषा । shirswastudy

केन्द्रक की खोज

सन् 1831 ई. में वैज्ञानिक राबर्ट ब्राउन (Robert Brown) ने सूक्ष्मदर्शी की सहायता से आर्किड पादप (Orchid Plant) की जड़ (Root) की कोशिकाओं में एक गोलाकार संरचना के रूप में देखा। उन्होंने इसका नाम एरिओला (Areola) कहा जिसे केन्द्रक (Nucleus ) कहते हैं। केन्द्रक का अध्ययन करने वाले विज्ञान को केन्द्रक विज्ञान कैरियोलॉजी (Karyology ) कहते हैं।
यह भी पढ़ें :-  कोशिका सिद्धांत

केन्द्रक का रासायनिक संगठन

  • प्रोटीन ( Protein) = 80%
  • लिपिड  (Lipid ) =  3%
  • DNA = 12%
  • RNA = 5%

 केन्द्रक की संरचना (Nucleus Structure )

कोशिका का सबसे महत्वपूर्ण कोशिकांग है  जंतु कोशिका में केंद्रक गोलाकार व मध्य में तथा जाता है  केंद्रक झिल्ली में सूक्ष्म केंद्रक छिद्र होते हैं जिनके द्वारा कोशिका द्रव्य वह केंद्रकद्रव्य के मध्य पदार्थों का आदान-प्रदान होता है केंद्रक में तरल केंद्रक द्रव्य (Nucleoplasm) पाया जाता है
केन्द्रक की संरचना को चार प्रकार से विभाजित किया गया है
  • कोशिका झिल्ली या कैरियोथीका केंद्रक के चारों ओर दोहरी झिल्ली पाई जाती है पादप कोशिकाओं में बड़ी रिक्तिका की उपस्थिति के कारण केंद्र कोशिका की परिधि की ओर पायी जाती है जबकि जन्तु कोशिका केन्द्र में पायी जाती है
  • केन्द्रक द्रव्य या  कैरियोल्फि केन्द्रकीय झिल्ली के अंदर एक पारदर्शी पदार्थ होता है उसे केंद्रक द्रव्य कहते हैं
  • क्रोमेटीन धागे केन्द्रिका का क्रोमेटिन भाग DNA का बना होता है। केन्द्रिक को घेरे रहने वाले भाग को बाह्य केन्द्रकीय क्रोमेटिन तथा अन्दर वाले को अतः केन्द्रकीय क्रोमेटीन कहते हैं केन्द्रक 85%  हिस्टोन, 10% RNA ,5% DNA का होता है
  • केन्द्रिका प्रत्येक केन्द्रिक एक शेष गुणसूत्र में विशिष्ट स्थान पर लगा होता है। ऐसे गुणसूत्र केन्द्रिक को संघटक गुणसूत्र कहते हैं। कोशिका विभाजन के समय केंद्रक भी के साथ लुप्त होकर अंत्यावस्था में पुनः प्रकट हो जाता है। 

केन्द्रक की संख्या

सामान्यतः एक कोशिका में एक ही केंद्रक पाया जाता है कुछ कोशिकाओं में एक से अधिक केंद्रक भी पाए जाते हैं
  • एक केन्द्रक होता है ऐसी कोशिकाओं को एक केन्द्रकी या  मोनोकैरियोटिक कोशिका कहा जाता है।  
  • जिस कोशिका में दो केन्द्रक पाये जाते हैं इन कोशिकाओं को डाईकैरियोटिक या द्विकेन्द्रकी  (Binucleate) कहते हैं। जैसे पैरामिशियम
  •  कोशिका में दो या दो से अधिक केंद्रक पाये जाते हैं। इन कोशिकाओं को  पॉली कैरियोटिक कोशिका कहते हैं जैसे रेखित या ऐच्छिक पेशियां
  • जिन कोशिकाओं में केन्द्रक रहित होता है तो उसे ऐकैरियोटिक कोशिका कहते हैं। जैसे लाल रक्त कणिकाओं उत्पादक की परिपक्वता, चालनी नलिकाओं  

 केन्द्रक कोशिकाद्रवयी गुणांक 

कोशिका में केंद्रक के आयतन वह कोशिका द्रव्य के आयतन का एक निश्चित अनुपात होता है इस अनुपात को केंद्रक कोशिकाद्रव्यी कहते हैं
यह नियम हर्टविग (Hurtwig ) ने दिया।
                           NP = Vn/ Vc - Vn
जहां NP = केन्द्रकद्रव्यी सूचकांक
       Vn = केन्द्रक का आयतन
       Vc = कोशिकाद्रव्य का आयतन
यह भी पढ़ें तारक काय

केन्द्रक के कार्य (Functions of Nucleus)

  • केंद्रक कोशिका का मात्र सामान्य अंग नहीं है बल्कि यह कोशिका का नियंत्रण केंद्र है
  • समसूत्री विभाजन में सक्रिय योगदान करता है
  • राइबोसोम का जीवित जनन है
  • डीएनए की पुनरावृति एवं अनुलेखन क्रियाएं केंद्रक में ही होती है
  • आनुवंशिकी सूचनाओं के स्थानांतरण करता है
  • rRNA एवं प्रोटीन का निर्माण करता है।
  • संपूर्ण आनुवंशिक का केंद्र केंद्रक ही है जिसमें गुणसूत्र, डीएनए, जीन्स पाए जाते हैं।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Ads Area