सर्वनाम - सर्वनाम के भेद, परिभाषा, उदाहरण : Pronoun in Hindi

सर्वनाम (Pronoun): सर्वनाम के भेद, परिभाषा और उदाहरण


सर्वनाम की परिभाषा वे शब्द जो किसी संज्ञा के स्थान पर काम आते हैं, उन्हें सर्वनाम कहते है, संज्ञा के स्थान पर काम आने वाले शब्दों को सर्वनाम कहलाते हैं सर्वनाम शब्द का  शाब्दिक अर्थ- सर्व नाम (सब का नाम)
सर्वनाम - सर्वनाम के भेद, परिभाषा, उदाहरण : Pronoun in Hindi

सर्वनामके भेद- (sarvanaam ke bhed)

सर्वनाम के 6 भेद है

  1. पुरूषवाचक सर्वनाम (personal Pronoun)
  2. निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)
  3. निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative Pronoun)
  4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun)
  5. संबंधवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun)
  6. प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun)

1.पुरुष वाचक सर्वनाम-(personal Pronoun)

(पुरूष के स्थान पर प्रयुक्त) वे सर्वनाम शब्द जो बात कहने वाला,सुनने वाला और जिसके बारे में बात की जाये, इन तीन पुरुषों का बोध करानेवाले शब्दों को पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं
पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं
1. उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम (First person) (I,We) - बात कहने वाले को उत्तम पुरुष कहते है।
एकवचन- मैं - मैंने, मुझको, मुझसे, मेरे द्वारा, मेरे लिए, मेरा, मेरे
बहवचन- हम-हमने, हमको, हमसे, हमारे द्वारा, हमारे लिए हमारा, हमारी, हमारे, हम में, हम पर

2. मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम (Second Person) (You) - बात सुनने वाले को मध्यम पुरुष कहते हैं।

एकवचन- तुम-तुमने, तुमको तुम्हारे द्वारा, तुम्हारे लिए, तुम्हारा, तुम्हारी, तुम्हारे
 बहुवचन-आप-आपने, आपको आपके द्वारा, आपके लिए आपका, आपकी, आपके

3.  प्रथम/अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम (Third Person) (It, They) -जिसके बारे में कुछ कहा जाये, उसे अन्य पुरुष कहते है।
 एकवचन-यह-ये-इस, इसने इसको, इससे, इसके द्वारा इसके लिए, इसका, इसकी, इसके  वह-वे, उस, उसने, उसको, उससे, उसके द्वारा, उसके लिए। उसका, उसकी, उसके
बहुवचन-इन-इन्होंने, इनको, इनसे उन-उन्होंने, उनको, उनसे.....
उदाहरण
  • वह पुस्तक पढ़ रहा है।
  • वे बाजार जा रहें थे।
  • वह एक अध्यापिका है।
  • राम मेरा भाई है। वह एक अध्यापक है।


 नोट-अपना, अपनी, अपने कहीं भी आये, पुरुषवाचक सर्वनाम होगा और अपना, अपनी अपने शब्द जिस पुरुष के कर्ता के साथ प्रयुक्त होंगे उनमें कर्ता के अनुसार ही पुरुष होगा।
  •  मैं अपने घर जाऊँगा उत्तम पुरुष
  • तुम अपना काम करो-मध्यम पुरुष


(2) निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)

वे सर्वनाम शब्द जो कर्त्ता के लिए प्रयुक्त होते है और कर्ता के लिए निजता का बोध कराते हैं, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं,
 जैसे-खुद, स्वयं, अपने आप स्वतः, आप ही, आप, निज (अपनापन प्रकट करना)
 उदाहरण
  • राजेश खुद पढ़ लेगा।
  • अंजलि स्वतः लिख लेगी।
  • अध्यापक आप पढ़ा देगा।
  • अनीता आप ही खाना बना लेगी।
  • बच्चे अपने आप चले जायेंगे।
  • जितेन्द्र खुद बीमार था।
  • आप भला तो जग भला।

नोट (1) यदि 'आप' शब्द का प्रयोग किसी व्यक्ति विशेष का परिचय करवाने के अर्थ में प्रयुक्त हो तो वहाँ अन्य पुरुष, पुरुषवाचक सर्वनाम होगा।
 नोट (2)   यदि आप ओब्द कर्ता के रूप में प्रयुक्त हो और कोई क्रिया करे तो वह मध्यम पुरुष पुरुषवाचक सर्वनाम होगा और यदि कर्ता के लिए प्रयुक्त हो तथा कर्ता के लिए निजता का बोध कराये तो वह निजवाचक सर्वनाम होगा;
 जैसे
1. आप पढ़ रहे हैं।  पुरुष वाचक सर्वनाम
2 अंकित आप लिख लेगा। निज वाचक सर्वनाम

 (3) निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative Pronoun)

सर्वनाम शब्द जो किसी संज्ञा की निश्चितता प्रकट करते है। उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है,
जैसे-मैं, हम, तुम, अप, यह, वह, ये, वे
 उदाहरण 
  • यह' बोतल है।
  • यह पुस्तक वहीं है जो हमारे पाठ्यक्रम में है।
  •  वह मोबाइल है।
  • 'तुम' छात्र हो।
  • आप अध्यापक हैं।
  •  ये लड़कियाँ हैं।
  • 'वे' लड़के हैं

निश्चयवाचक सर्वनाम के अलग से कोई शब्द नहीं होते, पुरुष वाचक सर्वनाम के कर्ता कारक का रूप ही जब किसी संज्ञा की निश्चितता प्रकट करता है तो वह निश्चयवाचक सर्वनाम बन जाता है और यदि उपर्युक्त शब्द कोई क्रिया करे तो वे पुरुषवाचक सर्वनाम होंगे।

 (4) अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun)

वे सर्वनाम शब्द जो किसी संज्ञा की अनिश्चितता प्रकट करते हैं, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।
 जैसे-कोई, कुछ, किसी (अनिश्चय की स्थिति)
  • कोई' हँस रहा है।
  • लड़के 'कुछ' खा रहे है।
  • किसी ने आवाज की थी।
  • अभी 'कोई आया था।

 (5) संबंधवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun)

वे सर्वनाम शब्द जो किसी संज्ञा से अपना संबंध प्रकट करते हैं, उन्हें संबंध वाचक सर्वनाम कहते हैं,
जैसे-जो, जिसे, जिसको, जिससे, जिसके द्वारा, जिसके लिए, जिसका, जिसकी, जिसके, जिसमें, जिस पर, जिन्होंने, जिन्हें, जिनको, जिनसे, जिनके द्वारा, जिनके लिए, जिनका, जिनकी, जिनके।
  •  'जो' करेगा सो भरेगा।
  • जिसकी' लाठी उसकी भैंस।
  •  'जिन्होंने' मेरा एडमिशन करवाया था, वे अब नहीं पढ़ाते।
  • 'जिनसे' तुम्हारी शत्रुता है, उनसे तुम्हें सावधान रहना चाहिए।
  • जो जाही के भांवता हो ताही के पास


नोट (जो,जिसे, जिन्हें आदि) के साथ योजक शब्द के रूप में हो रहा हो तो वहां इनमें सह-संबंधवाचक सर्वनाम माना जाता है
  • जो परिश्रम करता है, वह निश्चित, सफल होता है।
  • जो पढ़ते हैं। वे सफल होते हैं।

 (6) प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun) 

वे सर्वनाम शब्द जो वाक्य में प्रश्न पूछने का भाव प्रकट करते हैं, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है।
 “कौन, क्या', किसने, किसे, किसको, किससे, किसके द्वारा, किसके लिए, किसका, किसकी, किसके, किसमें, किसपर किन्हें, किनको, किन्होंने, किनसे, किनके द्वारा, किनके लिए, किनका, किनकी, किनके, किनमें, किन पर
 उदाहरण
  •  कौन बोल रहा है।
  • राम क्या देख रहा है?
  •  तुम किससे बात कर रहे थे?
  • यह किसका पेन है?
  •  तुम किस पर चर्चा कर रहे थे।

नोट-कहाँ, कब, कैसा, कैसी. कैसे, कितना, कितने इत्यादि
शब्द प्रश्नार्थक क्रिया विशेषण अव्यय हैं, इन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम नहीं मानना है। - 'किस' और 'किन' शब्द में कोई कारक चिहन जुड़ा हो, वहाँ प्रश्नवाचक सर्वनाम होगा जस-किसने, किसको, किससे.
किनको, किनसे, किनकी *

सर्वनाम की पहचान के विशेष नियम

यदि 'आप' शब्द (तू/तूम) के आदर रूप में प्रयुक्त होता है तो वहां मध्यमपुरूष वाचक सर्वनाम माना जाता है।
  • आप यहां बैठिए।
  • आप कहा रहते हैं।

यदि 'आप' शब्द अपनेपन की स्थिति को प्रकट करता है तो वहां निजवाचक सर्वनाम माना जाता है।
  • वह आप ही आ जायेगा।
  • मैं अपने आप चला जाऊंगा
  • आप भला तो जग भला।

यदि 'आप' शब्द किसी व्यक्ति विशेष का परिचयके अर्थ में किया जाता है तो वहां अन्यपरुषवाचक सर्वनाम माना जाता है।
  • महात्मा गांधी राष्ट्र पिता कहलाते हैं। आप अहिंसा के पुजारी भी माने जाते हैं।

सार्वनामिक या संकेतवाचक विशेषण यदि (यहवहयेवे) का प्रयोग किसी पदार्थ की ओर संकेत करने के लिए हो रहा हो तो इन्हें सार्वनामिक विशेषण शब्द माना जाता है
  • वह लड़का बहुत शैतान है।
  • वे लोग परिश्रमी थे।
  • यह पुस्तक वहीं हैजो हमारे पाठ्यक्रम में है।
  • ये कुर्सियां टूटी हुई है।
  • उस गेंद को मत उठाना
सर्वनाम के भेद-6 सूत्र-“अपना पसीना'
- अनिश्चय वाचक सर्वनाम।
- पुरुषवाचक सर्वनाम
ना - निश्चयवाचक सर्वनाम
- प्रश्नवाचक सर्वनाम
सी- संबंध वाचक सर्वनाम
 ना - निजवाचक सर्वनाम

संबंधित लेख अन्य लेख भी पढ़ें 

 ➡️ समास  ➡️ संधि ➡️ स्वर संधि ➡️ व्यंजन संधि ➡️ विसर्ग संधि  ➡️ वाक्यांश के लिए एक शब्द ➡️ पर्यायवाची शब्द ➡️ उपसर्ग ➡️ प्रत्यय ➡️ हिंदी पारिभाषिक शब्दावली ➡️ द्वद्व समास➡️ द्विगु समास ➡️ कर्मधारय समास ➡️ बहुव्रीहि समास➡️ अव्ययीभाव समास➡️ तत्पुरष समास ➡️ सज्ञां ➡️  सर्वनाम   ➡️ विशेषण ➡️  कारक  ➡️विलोम शब्द

Post a Comment

1 Comments

Please do not enter any spam link in the comments box.